सागर

महिलाओं को पुरुषों के समान मानव अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण पाने का पूरा अधिकार : डॉ. संदीप सबलोक

शासकीय स्वशासी कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय में मानव अधिकार पर सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन

less than 1 minute read
Nov 15, 2024
मानव अधिकार पर सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन

मानव अधिकार अपने उपचारों में लिंग, जाति, वर्ग आदि किसी भी आधार पर मनुष्यों में विभेद नहीं करते है। समाज में रहने वाली महिलाओं को भी पुरुषों के समान ही उनके मानव अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण पाने का पूरा अधिकार है। यह बात अग्रणी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. संदीप सबलोक ने एक्सीलेंस गल्र्स कॉलेज में छात्राओं से कही। कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनंद तिवारी के निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता त्रिपाठी एवं विभागीय सहयोगी डॉ प्रह्लाद सिंह के साथ महाविद्यालय की छात्राओं के लिए मानव अधिकार का सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किया जा रहा है। पाठ्यक्रम में करीब 200 पंजीकृत छात्राएं हिस्सा ले रही है। डॉ. सबलोक ने कहा कि दुनिया भर में नारी वर्ग को जन्म लेने और जन्म देने का समान रूप से नैसर्गिक अधिकार हैं। गर्भस्थ शिशु को स्वस्थ रूप में जन्म लेने के लिए गर्भावस्था के दौरान अपनी गर्भवती मां के माध्यम से पोषण आहार व अन्य सुरक्षात्मक उपचार पाने तथा जन्म लेते ही मां का दूध पीने व सुरक्षित लालन-पालन पाने का भी पूरा अधिकार है, लेकिन भारत समेत दुनिया के कई देशों में पुरुष प्रधान सामाजिक व्यवस्था तथा रूढ़ियों के चलते महिलाएं आज भी अपने मूलभूत मानव अधिकारों से वंचित हैं।

Also Read
View All

अगली खबर