आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी की शिकायत पर हुई आयकर विभाग की कार्रवाई में बंडा के पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर(Harvansh Singh Rathore) के घर से 14 किलो सोना और ज्वेलरी मिली है।
Sagar IT Raid : आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी की शिकायत पर हुई आयकर विभाग की कार्रवाई में बंडा के पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर(Harvansh Singh Rathore) के घर से 14 किलो सोना और ज्वेलरी मिली है। आयकर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने इसमें से 9 किलो 800 ग्राम सोना जब्त कर लिया। 3.80 करोड़ रुपए नकद भी मिले हैं।
आयकर विभाग(Sagar IT Raid) की टीमों ने सागर जिले में पूर्व विधायक के ठिकानों पर दो दिन पहले छापा मारा था। केसरवानी बंधु, 2 सूदखोर और कैंट बोर्ड में पदस्थ रहे अधिकारी की फर्म को भी जांच में लिया था। पूर्व विधायक के ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई खत्म हो गई, लेकिन केसरवानी बंधुओं के यहां अभी भी चल रही है। पूर्व विधायक का बीड़ी का कारोबार भी है।
आयकरविभागीय(Sagar IT Raid) सूत्रों का कहना है कि केसरवानी बंधुओं के यहां से 140 करोड़ रुपए के लेनदेन और बेनामी प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। 7 बेनामी कारें मिली है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में पहली बार किसी कार्रवाई में बेनामी कारें मिली हैं। केसरवानी बंधुओं के यहां विभागीय टीम को 4 किलो 700 ग्राम सोना मिला है। परिवार का साहूकारी का बड़ा कारोबार है। टीम को सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में गिरवी रखे दस्तावेजों के साथ चेक सहित अन्य कागजात मिले हैं। कुछ बैंक लॉकर भी मिले हैं।