10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटे की जगह बड़े भाई की फोटो लगा दी, तो वहीं पुरुष मतदाता को भेज दिया महिला मतदाता का परिचय पत्र

एसआइआर सर्वे के बाद के परिणाम भी मतदाताओं को परेशान करने वाले नजर आ रहे हैं। एसआइआर सर्वे के बाद मतदाताओं के भारत निर्वाचन आयोग की ओर से डाक के जरिए नए मतदाता फोटो पहचान पत्र भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते दिन रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में दो मतदाता पहचान पत्र में गड़बड़ी […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Apr 10, 2026

एसआइआर सर्वे के बाद के परिणाम भी मतदाताओं को परेशान करने वाले नजर आ रहे हैं। एसआइआर सर्वे के बाद मतदाताओं के भारत निर्वाचन आयोग की ओर से डाक के जरिए नए मतदाता फोटो पहचान पत्र भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते दिन रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में दो मतदाता पहचान पत्र में गड़बड़ी होने का मामला सामने आया। आनंद कुमार अहिरवार नाम के युवक ने बताया कि उनके मतदाता परिचय पत्र में उनके बड़े भाई की फोटो लगा दी गई है, जबकि सारी जानकारी उसकी खुद की लिखी है। आनंद का कहना है कि उसने बीएलओ को सभी दस्तावेज व्यवस्थित करके सौंपे थे, फिर भी गड़बड़ी कर दी। वहीं झब्बूलाल अहिरवार के पास भारत निर्वाचन आयोग से आई डाक में एक युवती का मतदाता फोटो पहचान पत्र निकला है। उन्होंने कहा कि वह युवती उनके घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर रहती है।

फिर से होना पड़ेगा परेशान

मतदाताओं ने कहा कि एसआइआर सर्वे के दौरान उन्हें नो-मैपिंग आदि की जानकारी जुटाने में काफी परेशान होना पड़ा था। कई बार बीएलओ से संपर्क करना पड़ा और फिर दस्तावेज तैयार कराए। मतदाता परिचय पत्र में गड़बड़ी होने से अब उन्हें दोबारा परेशान होना पड़ेगा।

पत्रिका सलाह: मतदाता फोटो पहचान पत्र को अच्छे से जांचें

भारत निर्वाचन आयोग ने नए मतदाता पत्रों को भेजने का काम शुरू किया है। ऐसे में संबंधित मतदाता फोटो पहचान पत्र प्राप्त होते ही उसकी अच्छे तरह से जांच कर लें। पहचान पत्र में लिखा नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्म तारीख आदि को देख लें कि कहीं उसमें कोई त्रुटि तो नहीं है।

तत्काल बीएलओ को अवगत कराएं

शहर में यदि इस तरह के मामले सामने आए हैं तो संबंधित मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ को तत्काल अवगत कराएं, ताकि उसमें सुधार कार्य करवाया जा सके। निश्चित रूप से उनमें तत्काल सुधार करवाया जाएगा। - अवनीश रावत, अपर कलेक्टर सागर