सागर

MP के बेटी ने थाईलैंड में बजाया डंका, कथक में जीता इंटरनेशनल सिल्वर मैडल

MP News: कथक नृत्यांगना आस्था गुप्ता ने थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल कल्चरल ओलंपियाड में दूसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2025, 2:30 PM IST
sagar kathak dancer astha gupta wins silver thailand cultural olympiad mp news
sagar kathak dancer astha gupta wins silver thailand cultural olympiad (Patrika.com)

Thailand Cultural Olympiad:सागर शहर की उभरती कथक नृत्यांगना आस्था गुप्ता (Kathak Dancer Astha Gupta) ने थाइलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सागर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने एबीएसएस ग्लोबल काउंसिल ऑफ आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित 15वें कल्चरल ओलंपियाड ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट में भाग लिया।

25 से 29 अक्टूबर तक हुई थी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता 25 से 29 अक्टूबर को थाइलैंड के पटाया में आयोजित की गई। आस्था ने युवा वर्ग की शास्त्रीय श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह आयोजन यूनेस्को की सांस्कृतिक शाखा के सहयोग से किया गया था। इसमें भारत समेत कई देशों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आस्था ने अपने कथक नृत्य से निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के मंच पर प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की गरिमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया।

पुणे से थाइलैंड तक का सफर

आस्था को इस मंच तक पहुंचने का अवसर अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ पुणे द्वारा आयोजित 21वें कल्चरल फोरम ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद मिला। यह प्रतियोगिता 21 मई से 1 जून 2025 तक जवाहरलाल नेहरु ऑडिटोरियम पुणे में आयोजित हुई थी। आस्था ने 31 मई को कथक प्रस्तुति दी थी और वहां चतुर्थ स्थान प्राप्त किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर उन्हें थाइलैंड प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

तीसरी कक्षा से कथक नृत्य कर रही

आस्था ने मात्र तीसरी कक्षा से कथक सीखना शुरू किया था। उन्होंने सागर से कथक में 6 वर्ष का डिप्लोमा किया, जिसके बाद खैरागढ़ छत्तीसगढ़ से बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट की डिग्री पूरी की और वर्तमान में वहीं से मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट की पढ़ाई कर रही हैं।

Updated on:
31 Oct 2025, 2:30 PM IST
Published on: