सागर

सावन की झड़ी, 24 घंटे में बरसा 3 इंच पानी, पारा सामान्य से नीचे

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है और दो ट्रफ लाइनें भी सक्रिय हैं। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिले के लिए भी अगले 24 घंटे का बारिश अलर्ट जारी किया गया है।

less than 1 minute read
Jul 30, 2025
sagar

सावन में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को दिनभर रिमझिम बारिश हुुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है और दो ट्रफ लाइनें भी सक्रिय हैं। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिले के लिए भी अगले 24 घंटे का बारिश अलर्ट जारी किया गया है। जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक 35.9 मिमी बारिश हुई। वहीं 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 29.6 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में लगभग 3 इंच बारिश दर्ज की गई है। सागर में कुल बारिश 570.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 27.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर पर कम मेहरबान, राहतगढ़ में जमकर बरसे

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के सीजन में जिले में 720.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। राहतगढ़ केंद्र पर सर्वाधिक 983.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। जबकि सागर शहर में सबसे कम बारिश हुई है।

कहां कितनी हुई बारिश

सागर - 570.7
जैसीनगर - 637.8
राहतगढ़ - 983.6
बीना - 638.4
खुरई - 763.2
मालथौन - 747.3
बंडा - 676.2
शाहगढ - 713.8
गढ़ाकोटा - 666.6
रहली - 608.2
देवरी - 769.7
केसली - 866.4
(नोट - बारिश के आंकड़े मिमी में है)

Published on:
30 Jul 2025 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर