
बीना. 8 नवंबर को दीपावली है, उसके पहले यात्रियों को घर जाने के लिए जद्दोजहद के बीच यात्रा करनी पड़ेगी, क्योंकि अभी से ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। अभी ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है और त्योहार नजदीक आने पर स्थिति ज्यादा खराब हो जाएगी।
दरअसल त्योहार पर घर जाने के लिए राह देख रहे यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। वर्तमान में किसी तरह लोग यात्रा कर रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली व लखनऊ की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों में हो रही है, क्योंकि शहर सहित जिले अन्य जगहों के लोग भी बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं। साथ ही इन शहरों में रहकर नौकरी करने वाले लोग भी अपने घर जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
बिना किसी परेशानी के परिवार के साथ यात्रा कर सकें, इसके लिए लोगों ने कई महीनों पहले से रक्षाबंधन को लेकर रिजर्वेशन करा लिए थे और वही आसानी से यात्रा कर पाएंगे। कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं, जिनमें रिजर्वेशन के बाद भी सीट लेने के लिए लड़ाई लडऩी पड़ती है। लंबी दूरी की ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है, जिसमें वेटिंग में टिकट लेने वालों को सीट मिलने की संभावना न के बराबर है।
वर्तमान में रेलवे जो भी स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए चला रही है, उनसे भी लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है, क्योंकि अन्य ट्रेनों में सीटें न मिलने से स्पेशल ट्रेन में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। लोगों को स्पेशल ट्रेनों से उम्मीद थी, लेकिन पर्याप्त ट्रेनें न चलने से परेशानी कम नहीं हो रही है। यात्री स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
भोपाल एक्सप्रेस एक्सप्रेस - 61
कर्नाटक एक्सप्रेस - नोरूम
श्रीधाम एक्सप्रेस - 72
उत्कल एक्सप्रेस - नोरूम
नांदेड़ एक्सप्रेस - नोरूम
सचखंड एक्सप्रेस - नोरूम
मंगला एक्सप्रेस - नोरूम
केरला एक्सप्रेस - नोरूम
समता एक्सप्रेस - नोरूम
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस - नोरूम
पंजाबमेल एक्सप्रेस - नोरूम
शताब्दी एक्सप्रेस - 99
पठानकोट एक्सप्रेस - नोरूम
दक्षिण एक्सप्रेस - नोरूम
मालवा एक्सप्रेस - नोरूम
बीना से लखनऊ की ओर
गोरखपुर एक्सप्रेस - नोरूम
यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस - नोरूम
महाकाल एक्सप्रेस - नोरूम
कुशीनगर एक्सप्रेस - नोरूम
क्षत्रपति शिवाजी-गोरखपुर - नोरूम
भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस - 245
उधना-अयोध्याधाम एक्सप्रेस - नोरूम