सागर

smart City: पहली राशि के रूप में सागर को मिले 10 करोड़ रुपए

सागर में सीवर, वाटर, बिजली समेत अन्य कार्यों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल कमांड सेंटर की स्थापना की जानी है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2018, 11:23 PM IST
command center
smart City: Control command center Will build

सागर. स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्थापित होने वाले कंट्रोल कमांड सेंटर यूनिट के लिए गुरुवार को भोपाल में आयोजित हुई बैठक में सागर को बड़ी राशि दिए जाने की घोषणा हुई। योजना के तहत सागर में सीवर, वाटर, बिजली समेत अन्य कार्यों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल कमांड सेंटर की स्थापना की जानी है।
गौरतलब है कि पत्रिका बीते दिनों इस बात का खुलासा कर चुका है कि संबंधित एजेंसी ने शहर में कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है। स्पेशल पर्पस व्हीकल के मुताबिक कलेक्टोरेट परिसर में ही कंट्रोल कमांड सेंटर की स्थापना की जानी है। पूरे प्रदेश का काम एचपी कंपनी को मिला है, जो अपने स्तर पर जगह की तलाश कर रही है।

सतना को भी मिले १० करोड़ रुपए
गुरुवार को स्मार्ट सिटी की बैठक में निगम के अधिकारी शामिल हुए। सागर के साथ सतना को भी सेंटर के लिए 10 करोड़ स्वीकृत हुए। स्मार्ट सिटी योजना में अब तक की यह पहली राशि है। इसके साथ ही बैठक में पीएमसी की नियुक्ति पर भी चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि पीएमसी के लिए टेंडर प्रक्रिया आखिरी चरण में है। बैठक में भोपाल के अधिकारियों ने बताया कि जनवरी माह में कंपनी सीईओ की नितुक्ति भी हो जाएगी।

यह है प्लान
स्मार्ट सिटी की सबसे खास बाधारहित जीवन होगी। जिनमें इंफॉर्मेशन, टेक्नोलॉजी प्रमुख रहेंगे। इस दोनो के जहिए कामों में तेजी लाई जाएगी। लोगों की जरूरत की चीजें उन्हें आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। माना जा रहा है कि सप्लाई और डिमांड पूरी तरह बाजार पर आधारित होगी। इससे नागरिकों व कारोबारियों के साथ ही सरकार को भी फायदा हो सकेगा।
बता दें कि देश की पहली नई स्मार्ट सिटी गुजरात में बनाई जा रही है। जिसका नाम गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (गिफ्ट) है। स्मार्ट सिटी में वल्र्ड क्लास ट्रांसपोर्ट सिस्टम, 24 घंटे बिजली-पानी सप्लाई, सरकारी कामों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, स्मार्ट एजुकेशन की सुविधाएं होंगी।

Published on: