सागर

4जी के जमाने में कॉलेज स्टूडेंट्स को थमा दिए 2जी स्मार्ट फोन, छात्र बोले ये किसी काम के नहीं

छात्र बोले 4जी, 4जी व्यॉस कॉल, वोल्टास सहित अन्य फीचर भी नहीं मौजूद

2 min read
Jan 12, 2018
Phone not found Smart many problems coming

सागर/बंडा. कॉलेज में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने मेें सुविधाओं को देखते हुए स्मार्ट फोन वितरित किए जा रहे हैं। जिससे वे आधुनिक शिक्षा पद्धति से जुड़कर अपना बेहतर भविष्य संवार सकें। लेकिन यह स्पार्ट फोन स्मार्ट वर्क नहीं कर रहा है। जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए गुरुवार को समाजवादी पार्टी के छात्रसभा जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र अहिरवार द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा। जिसमें बताया कि कॉलेजों में छात्रों को दिए जा रहे स्मार्ट फोन की गुणवत्ता ठीक नहीं है। उसमें कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। सागर जिले व प्रदेश के लगभग अन्य सभी जिलों में वितरित होने वाले मोबाइल का मेंटेनेंस करने के लिए कोई सर्विस सेंटर उपलब्ध नहीं हैं। जिससे खराबी आने पर विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार छात्रों के साथ साथ छलावा कर इनकी शिक्षा व भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने बताया कि यदि स्मार्ट फोन में होने वाली गड़बड़ी व परेशानियों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में सपा युवाजन सभा के जिला अध्यक्ष राजेश आठिया, रामकुमार पटेल, गब्बर ठाकुर, गोपी सेन, छत्रपाल प्रणामी, विधानसभा अध्यक्ष हेमराज लोधी, नीलेश तिवारी, नवनीत दुबे, जिला महासचिव बंटी राजा सेन, माखन सेन, प्रमोद सेन, लखन रैकवार, युवजन सभा नगर अध्यक्ष राजेश सेन, सुरेन्द्र जोगी, अनिल चौधरी, आशीष वर्मा, रविकुमार अहिरवार, दीपेश रोहित, अंकित यादव, नीरज वर्मा, प्रशांत यादव, भूपेन्द्र कुमार, जानम चौधरी, सूर्यकांत चौबे, लकी केशरवानी, गोविन्द अहिरवार, शिवकुमार, भागवल प्रसाद अहिरवार, नीलेश विश्वकर्मा आदि शामिल थे।
नाम का है स्मार्ट फोन
जिस को मोबाइल को स्मार्ट फोन बताकर वितरित किया जा रहा है उसमें 4जी, 4जी व्यॉस कॉल, वोल्टास सहित अन्य फीचर मौजूद नहीं हैं। समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र अहिरवार ने बताया कि वर्तमान सरकार डिजीटल इंडिया बनाने को लेकर कई योजनाएं तैयार कर रही है, लेकिन वह तकनीकी खामियों को दूर नहीं कर पा रही है।

Published on:
12 Jan 2018 11:23 am
Also Read
View All