सागर

तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद जैन समाज हुआ नाराज

Bina News : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग अस्पताल पहुंचे। लोगों नें सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी पर अड़े लोग।
2 min read
• •
Mar 14, 2026
Bina News
तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा (Photo Source- Patrika Input)

Bina News :मध्य प्रदेश के सागर जिले के अंतर्गत आने वाले बीना शहर के खुरई ओवरब्रिज पर टहलने गए एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार की बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग के साथ जा रहे एक अन्य व्यक्ति भी इस हादसे में घायल हुए हैं। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इधर, घटना के बाद बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग अस्पताल पहुंचे। समाज के लोगों ने आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी और बाद शनिवार सुबह जैन समाज के लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद समाज के लोग सर्वोदय चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। हालांकि, बाद में थाना प्रभारी से आश्वासन मिलने पर माने।

टक्कर मारकर चालक फरार

जानकारी के अनुसार, गुलाब चंद जैन और राजेंद्र कठरया खुरई रोड स्थित शांतिनाथ मंदिर में स्वाध्याय पाठ करने के बाद घर लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों टहलते हुए खुरई ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चला रहे चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर गुलाबचंद जैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ चल रहे राजेंद्र कठरया को हल्की चोटें आईं हैं।

शहरवासियों की मांग

घटना के बाद हन्नू राजपूत और मंटू तोमर ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को मर्चुरी रूम में पीएम के लिए रखवाया गया है, जिसका शनिवार को पीएम किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए और आरोपी चालक के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। मामला दर्ज न होने पर शनिवार सुबह बड़ी संख्या में समाज के लोग ए​कत्रित होकर सर्वोदय चौराहा पहुंचे और जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। हालांकि, थाना प्रभारी अनूप यादव के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया। लोगों ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई है।

Updated on:
14 Mar 2026 01:03 pm
Published on:
14 Mar 2026 01:03 pm