ताइक्वांडो अकादमी धार में आवासीय योजना 2025-26 के चयन ट्रायल का आयोजन 12 से 14 मार्च को धार में किया गया था।
भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार की ताइक्वांडो अकादमी धार में आवासीय योजना 2025-26 के चयन ट्रायल का आयोजन 12 से 14 मार्च को धार में किया गया था। इस चयन ट्रायल में खेल परिसर सागर के मोक्ष लोधी ने अपनी प्रतिभा व खेल की तकनीकी बारीकियों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण खेल प्रशिक्षण केन्द्र धार के लिए किया गया है।
मोक्ष लोधी निरंतर खेल परिसर सागर के खेल प्रशिक्षण केन्द्र में रीमा ठाकुर के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं, उनकी इस उपलब्धि ने जिले को गौरवान्वित किया। सफलता पर कलेक्टर संदीप जीआर, पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल, एएसपी लोकेश सिन्हा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।