सागर

अप्रेल में लगातार 5 वें दिन 40 के पार तापमान, सुबह से रात तक परेशान कर रहीं गर्म हवाएं

अप्रेल में इस बार रेकार्ड तोड़ गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। शहर में लगातार पांचवें दिन तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया। सुबह-शाम आसमान में बादलों का डेरा रहा, लेकिन तेज धूप से तापमान में वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42.0 दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
Apr 10, 2025
samar

बादलों के बावजूद नहीं मिली गर्मी से राहत

सागर . अप्रेल में इस बार रेकार्ड तोड़ गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। शहर में लगातार पांचवें दिन तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया। सुबह-शाम आसमान में बादलों का डेरा रहा, लेकिन तेज धूप से तापमान में वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42.0 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 27.3 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे मं गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पश्चिमी राजस्थान से पश्चिमी विदर्भ तक एक टर्फ एक्टिव है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस), साइक्लोनिक सकुर्लेशन का भी असर है। इस वजह से गर्मी का असर है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है, लेकिन सागर में राहत नहीं मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि अगले 24 घंटे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, लेकिन 11 और 12 अप्रेल को फिर तापमान में वृद्धि होगी। दो वर्षों के बाद गर्मी का असर ज्यादामौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष पूरे अप्रेल माह में केवल 4 दिन ही तापमान में 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। दो वर्षों के बाद ऐसी गर्मी देखने को मिल रही है। इससे पहले वर्ष 2022 में 29 दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ था। विभाग के अनुसार इस वर्ष भी रेकार्ड तोड़ गर्मी परेशान करेगी। मई माह में अधिकांश दिन लू चलने की संभावना है।

40 डिग्री से ज्यादा रहा इतने दिन तापमान

वर्ष दिन

2024 - 4

2023 - 6

2022 - 29

2021 - 8

Published on:
10 Apr 2025 11:22 am
Also Read
View All

अगली खबर