शहर में इन दिनों सड़क किनारे जगह-जगह लगे पेड़ों के अद्भुत दृश्य नजर आ रहे हैं। टेसू के फूल खिलने से सड़कों का सौंदर्य बढ़ गया है, जो होली के मौसम का संकेत देते हैं। ये फूल अपने गहरे नारंगी-लाल रंग के लिए प्रसिद्ध हैं। टेसू फूल खिलने का संदेश यह माना जाता है कि […]
शहर में इन दिनों सड़क किनारे जगह-जगह लगे पेड़ों के अद्भुत दृश्य नजर आ रहे हैं। टेसू के फूल खिलने से सड़कों का सौंदर्य बढ़ गया है, जो होली के मौसम का संकेत देते हैं। ये फूल अपने गहरे नारंगी-लाल रंग के लिए प्रसिद्ध हैं। टेसू फूल खिलने का संदेश यह माना जाता है कि अब मौसम में गरमाहट आएगी। तापमान में वृद्धि होने लगेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।