सागर

डांगीडहर रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव

चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
less than 1 minute read
Jul 28, 2025
sagar
sagar

शाहपुर चौकी क्षेत्र के डांगीडहर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई। चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 24-25 वर्ष है। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
28 Jul 2025 05:11 pm