सागर

देवी यादे माता के गूंजे जयकारे, घोड़ा-बग्गी और बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा

प्रजापति समाज की आराध्य देवी यादे माता स्मरण दिवस ( शीतला सप्तमी ) के अवसर पर शोभा यात्रा नील कंठेश्वर मंदिर इतवारी वार्ड से निकाली गई। शोभायात्रा में घोड़ा बग्गी, बैंड पार्टी, डीजे व महिलाएं सिर पर कलश रख कर चल रही थी। इतवारी टौरी स्थित नील कंठेश्वर मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। यहां से […]

less than 1 minute read
Mar 11, 2026

प्रजापति समाज की आराध्य देवी यादे माता स्मरण दिवस ( शीतला सप्तमी ) के अवसर पर शोभा यात्रा नील कंठेश्वर मंदिर इतवारी वार्ड से निकाली गई। शोभायात्रा में घोड़ा बग्गी, बैंड पार्टी, डीजे व महिलाएं सिर पर कलश रख कर चल रही थी। इतवारी टौरी स्थित नील कंठेश्वर मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। यहां से विजय टॉकीज, कटरा, नमकमंडी, परकोटा और गौरमूर्ति होते हुए पुन: इतवारी टौरी पहुंची, यहां पूजन-आरती के बाद समापन हुआ।
इस वर्ष शोभायात्रा में मां यादे की साढ़े तीन फीट ऊंची मिट्टी की प्रतिमा निकाली गई। परंपरा के अनुसार प्रतिमा पूरी तरह मिट्टी से तैयार की जाती है। नगर भ्रमण के बाद प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं उत्साह के साथ सिर पर कलश लेकर चल रही थी। तीनबत्ती पहुंचने पर महिलाओं ने सेल्फी भी ली। प्रथम पूजन भी महिलाओं ने किया।

समाज के लोग हुए शामिल

शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर राजा प्रजापति, हेमंत प्रजापति, दीपक प्रजापति, डब्बू प्रजापति, आकाश प्रजापति, पवन प्रजापति, अभय प्रजापति मुकेश प्रजापति, आशीष प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, कपिल प्रजापति, गणेश प्रसाद दक्ष, गौरी शंकर दक्ष, उमेश दक्ष, राजकुमार प्रजापति, योगेश प्रजापति,सोनू प्रजापति,राजू प्रजापति व पुरुषोत्तम प्रजापति आदि उपस्थित रहे। आभार मूर्तिकार संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापति ने माना।

Published on:
11 Mar 2026 04:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर