सागर

तीन दिनों से दिन का पारा 23 डिग्री, धूप का नहीं हो रहा असर, सुबह-शाम चल रही उत्तरी हवाओं से बढ़ रही सर्दी

शहर में इन दिनों बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड का ज्यादा एहसास हो रहा है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे हैं। अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम 23 डिग्री है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
less than 1 minute read
Jan 09, 2026
Feature image

शहर में इन दिनों बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड का ज्यादा एहसास हो रहा है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे हैं। अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम 23 डिग्री है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से कम होने की वजह से धूप का एहसास नहीं हो रहा है। दिन में भी सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जब यह आगे बढ़ेगा तो बर्फ पिघलने लगेगी और बर्फीली हवाओं की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। जिसके असर से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। 10 जनवरी के बाद से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना है। लगातार तापमान में आ रही गिरावट से फसलों को पाले के प्रकोप से बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने मेड़ों पर धुआं करने की सलाह दी है।

Published on:
09 Jan 2026 04:55 pm