सागर

नम: शिवाय मंत्र शरीर के पंच तत्वों को रखता है संतुलित

मकरोनिया स्थित श्रीराम दरबार मंदिर में सवा करोड़ ऊं नम: शिवाय जप महानुष्ठान किया जा रहा है। केशव गिरी महाराज ने बताया कि नम: शिवाय मंत्र में प्रत्येक अक्षर पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, इन पंच तत्वों को संतुलित रखता है। मंत्र के जप से हमारे इस शरीर में इन तत्वों की कमी नहीं पड़ती और हमारा शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है।

less than 1 minute read
Dec 30, 2025

मकरोनिया स्थित श्रीराम दरबार मंदिर में सवा करोड़ ऊं नम: शिवाय जप महानुष्ठान किया जा रहा है। केशव गिरी महाराज ने बताया कि नम: शिवाय मंत्र में प्रत्येक अक्षर पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, इन पंच तत्वों को संतुलित रखता है। मंत्र के जप से हमारे इस शरीर में इन तत्वों की कमी नहीं पड़ती और हमारा शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है। यह मंत्र मनुष्यों के लिए वरदान है। यह मंत्र पंच तत्वों को ही नहीं संतुलित रखता बल्की पूरे ब्रह्मांड की कुंजी भी यही मंत्र है। भक्त जप महानुष्ठान में शामिल हो रहे हैं। दादा धूनी वाले दरबार बड़े बाजार से बम गुरुजी ने पहुंचकर जप किया। मंगलवार को पुरोहित संघ के अध्यक्ष शिवप्रसाद तिवारी संघ के साथ पहुंचकर महानुष्ठान यज्ञ में शामिल होंगे। इस दौरान राजकुमार ठाकुर, एलपी पटेल, रघुराज सिंह, अंकुर भट्ट, अनुज सिंह परिहार, अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Published on:
30 Dec 2025 04:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर