सागर

सुबह तेज धूप ने किया बेचैन, सागर में दोपहर को एक घंटे में एक इंच बारिश

करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश का सिलसिला शाम को भी चला। करीब एक घंटे में शहर में 28.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 4:55 PM IST
Feature image

शहर में सोमवार को तेज धूप निकली। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन अचानक दोपहर में मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में काले बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश का सिलसिला शाम को भी चला। करीब एक घंटे में शहर में 28.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। धूप-छांव का सिलसिला जारी रहेगा और कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मानसून के सीजन में हुई 35 इंच बारिश

जिले में सबसे अधिक बारिश देवरी में 55.3 इंच दर्ज हुई है। इसके अलावा केसली में 53.7 इंच, जैसीनगर में 43.6 इंच, राहतगढ़ में 47.7 इंच, खुरई में 46.2 इंच, रहली में 37.9 इंच, गढ़ाकोटा में 36.3 इंच, शाहगढ़ में 33.4 इंच, मालथौन में 37.5 इंच, बीना में 37 इंच, बंडा में 35.7 इंच और सागर शहर में 35.4 इंच बारिश दर्ज की गई है।

Updated on:
9 Sep 2025, 4:55 PM IST
Published on: