
Passport fraud alert: सागर में CBI ने पासपोर्ट बनाने के नाम पर ठगी को लेकर जारी किया अलर्ट (फोटो सोर्स- Patrika)
Passport fraud alert: विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना है तो जरा संभलकर। क्योंकि पासपोर्ट बनवाने की जल्दबाजी और जल्दी मंजूरी का लालच आपको ठगी के जाल में फंसा सकता है। मध्य प्रदेश के सागर जिले में ठगों ने पासपोर्ट सेवाओं के नाम पर ठगी के कई तरीके अपना रखे हैं। कहीं फर्जी एजेंट तत्काल अपॉइंटमेंट और पासपोर्ट मंजूर कराने की गारंटी देकर अतिरिक्त रकम मांगते हैं। इसको लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पासपोर्ट संबंधी धोखाधड़ी को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
ठग फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन कॉल से पासपोर्ट रद्द करने या कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर निजी जानकारियों से ठगी करते हैं। बता दें, हालही में मप्र पुलिस ने एक बड़े गिरोह को भी पकड़ा, जिसने 70 फर्जी पासपोर्ट बनावाए थे। इसके मद्देनजर सीबीआइ ने अलर्ट जारी किए हैं।
मध्यप्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट तैयार करने वाला एक बड़ा फर्जी संगठित गिरोह सितंबर 2026 में पकड़ा गया है। जिस पर एसटीएफ की टीम ने देशभर के कई राज्यों में कार्रवाई कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह द्वारा 70 से अधिक फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाए गए। जिनसे 120 से ज्यादा विदेश यात्राएं भी की गई। इस मामले में पुलिस सत्यापन से लेकर पासपोर्ट जारी करने की प्ररि या तक सवालों के घेरे में है।
पासपोर्ट बनवाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, फीस जमा करनी होगी और अपने मूल दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) पर अपॉइंटमेंट के लिए जाना होगा। इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन पूरी होने पर डाक द्वारा पासपोर्ट घर आ जाता है।
जन्म तिथि का प्रमाण
पहचान का प्रमाण
निवास का प्रमाण
Updated on:
21 Oct 2026 08:52 am
Published on:
21 Oct 2026 08:52 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
