सागर

सूरज उगल रहा आग, 44.0 डिग्री रहा पारा

. पूरा बुंदेलखंड इन दिनों राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के थपेड़ों से परेशान है। सागर सहित सभी जिलों में रेकार्ड तोड़ गर्मी हो रही है। बुधवार को तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 44.0 डिग्री पर पहुंच गया। सूर्योदय की शुरूआत 30 डिग्री के साथ हुई।

2 min read
May 23, 2024
mosam sagar

राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने किया परेशान, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

सागर. पूरा बुंदेलखंड इन दिनों राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के थपेड़ों से परेशान है। सागर सहित सभी जिलों में रेकार्ड तोड़ गर्मी हो रही है। बुधवार को तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 44.0 डिग्री पर पहुंच गया। सूर्योदय की शुरूआत 30 डिग्री के साथ हुई। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाएं और सूरज की तपन से दोपहर में तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं शाम को दिन ढलने के समय तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस था। पूरे दिन तीव्र गर्मी का एहसास हुआ।बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बढ़ते तापमान की वजह से सुबह-शाम गर्मी का एहसास हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार अभी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान की लोकल एक्टिविटी हो सकती है। जिससे आंधी-तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी संभावना रहती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.0 से 43.0 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटातपती गर्मी की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। तेज गर्मी की वजह से लोग घरों के बाहर निकले। शाम को सूरज ढलने के बाद लोगों बाजार में निकले। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। यही वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

ऐसी रही पारे की चाल

सुबह 5.30 बजे - 30.8

सुबह 8.30 बजे - 34.2

सुबह 11.30 बजे - 40.8

दोपहर 2.30 बजे - 43.0

शाम 5.30 बजे - 39.2

संभाग में ऐसी रही पारे की चाल

दमोह - 44.8सागर - 44.0

टीकमगढ़ - 43.8

खजराहो - 44.2

नौगांव - 44.0

(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

लू से बचें

मौसम विभाग के अनुसार लू से बचने के लिए लोग दोपहर 12.00 बजे से 2.00 के दौरान धूप में बाहर निकलने से बचे।- यदि घर से बाहर निकल रहे हैं तो आरामदायक कॉटन के कपड़े पहने।

- बासा खाने का सेवन ना करें।- घरों को ठंडा रखने के लिए पर्दे, शटर एवं सनसेड का उपयोग करें।

- चाय, कॉफी और शराब आदि का सेवन ना करें। नीबू पानी, छाछ और आमपना आदि शीतल पेय पद्धार्थ का सेवन करें।

Published on:
23 May 2024 09:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर