सागर

43.8 डिग्री पर पहुंचा पारा, दोपहर में सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

इससे वर्ष 2022 में 29 अप्रेल को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था, लेकिन इस बार अप्रेल के तीसरे सप्ताह में ही रिकार्ड तोड़ गर्मी ने परेशान किया।

less than 1 minute read
Apr 19, 2025
sagar

शहर मेंं शुक्रवार को भीषण गर्मी ने परेशान कर दिया। पिछले दो वर्षों का रिकार्ड टूट गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे वर्ष 2022 में 29 अप्रेल को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था, लेकिन इस बार अप्रेल के तीसरे सप्ताह में ही रिकार्ड तोड़ गर्मी ने परेशान किया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया, जो लोग घरों से बाहर निकले, वे मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। बाजार में लोग ठंडे पेय पद्वार्थों का सहारा लेते नजर आए।

अभी नहीं मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि अगले 48 घंटे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिक हीट की वजह से लोकल सिस्टम के कारण बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तापमान में कमी नहीं आएगी। 20 अप्रेल के आंधी-तूफान और गरज चमक की संभावना है, जिससे गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय लोग 12 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें, क्योंकि इन्हीं चार घंटों में तेज धूप होती है।

दिनभर ऐसी रही पारे की चाल

सुबह 5.30 - 27.6
सुबह 8.30 बजे - 32.4
सुबह 11.30 बजे - 40.6
दोपहर 2.30 बजे - 42.0
शाम 5.30 बजे - 40.0
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

Published on:
19 Apr 2025 05:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर