सागर

सिंगरौली बैंक डकैती के संदिग्ध समझकर जिन्हें सागर जीआरपी ने पकड़ा, वह दोनों फैक्ट्री के कर्मचारी निकले

सिंगरौली जिले में दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती के बाद रेलवे पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। इस दौरान मकरोनिया से बीना जा रहे दो युवकों को संदेह के आधार पर जीआरपी ने सागर स्टेशन पर उतार लिया। इनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें थाली-कटोरी और गिलास के अलावा खाना पकाने का सामान मिला। […]

2 min read
Apr 19, 2026
सूने घर में लाखों की चोरी (Photo Source- Input)

सिंगरौली जिले में दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती के बाद रेलवे पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। इस दौरान मकरोनिया से बीना जा रहे दो युवकों को संदेह के आधार पर जीआरपी ने सागर स्टेशन पर उतार लिया। इनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें थाली-कटोरी और गिलास के अलावा खाना पकाने का सामान मिला। पड़ताल में मालूम चला कि दोनों युवक बहेरिया स्थित फैक्ट्री के कर्मचारी हैं।
दोनों युवक मकरोनिया स्टेशन से रवाना हुए थे। डकैती के आरोपियों से मिलते-जुलते हुलिए का हवाला देकर किसी ने जीआरपी को सूचना दी थी। पुलिस ने जब दोनों के बैग की तलाशी ली तो कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। उसमें कपड़े और खाना बनाने का सामान मिला। पुलिस उक्त फैक्ट्री मालिक से दोनों युवकों के संबंध में जानकारी निकाल रही है। साथ ही पता लगा रही है कि सिंगरौली बैंक कांड से इनका कोई कनेक्शन तो नहीं है।

एक बिहार तो दूसरा कटनी का निवासी

दरअसल, सिंगरौली डकैती मामले के बाद शनिवार दोपहर सागर जीआरपी को इनपुट मिला था कि बैंक डकैती में फरार आरोपियों के हुलिए से मिलते-जुलते दो युवक लोकल ट्रेन में सफर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी ने सागर रेलवे स्टेशन पर सर्चिंग अभियान चलाया और ट्रेन में जांच के दौरान दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। एक युवक बिहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा कटनी जिले का बताया जा रहा है।

शुक्रवार को सिंगरौली के बैंग में हुई है डकैती

मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर की कैंट, कोतवाली सहित अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और दोनों संदिग्धों से संयुक्त रूप से पूछताछ की गई। युवकों द्वारा बताए गए पते की पुष्टि के लिए संबंधित इलाकों में पुलिस संपर्क कर रही है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को सिंगरौली में बदमाशों ने बैंक में फायरिंग कर करीब 9 से 10 किग्रा सोना और 20 लाख रुपए की डकैती की है।

सूचना के बाद युवकों को पकड़ा गया था, अभी जीआरपी व सागर पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
एचएल चौधरी, थाना प्रभारी जीआरपी।

Published on:
19 Apr 2026 05:07 pm
Also Read
View All