सागर

36 घंटे बीतने के बाद भी नहीं लगा जेल से भागे पांचों कैदियों का सुराग, उठे कई गंभीर सवाल

सागर बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 5 बाल अपचारियों के भागने के 36 घंटे के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।

3 min read
Dec 16, 2019
36 घंटे बीतने के बाद भी नहीं लगा जेल से भागे पांचों कैदियों का सुराग, उठे कई गंभीर सवाल

सागर/ मध्य प्रदेश के सागर बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 5 बाल अपचारियों के भागने के 36 घंटे के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, संप्रेषण गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनके भागने की घटना कैद हो गई थी। जिसके आधार पर रविवार को पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि, सीसीटीवी में कैद हुई गतिविधि के आधार पर सभी अपचारियों को ढूंढ लिया जाएगा। हालांकि, अब तक अपचारियों का कोई सुराग नहीं लगा है और पुलिस भी इसपर कोई जवाब नहीं दे रही है।

सुरक्षा इंतजामों को नाबालिगों ने दिखाया ठेंगा

बता दें कि, सागर के बाल संप्रेक्षण गृह के सुरक्षा इंतजामों को ठेंगा दिखाते हुए 5 बाल अपचारी रविवार को फरार हो गए थे। हैरानी की बात ये है कि, संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था के हालात ये हैं कि, आरोपियों ने रात के अंधेरे में किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की, बल्कि दिन दहाड़े सुधार गृह के पीछे के गेट का ताला खोलकर भागे हैं। जिसपर किसी का कोई गौर ही नहीं रहा।



गेट का ताला तोड़ नहीं, खोलकर भागे

कैदियों के जेल से भागने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढ लेने का दावा किया था, हालांकि, अब तक उन पांचों अपचारियों का सागर पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। सीसीटीवी में केद हुई घटना में साफ तौर पर देखा गया कि, पांचों अपचारी उस समय भागे जब बाल सुधार गृह में नाश्ते का समय था। स्टाफ अन्य सभी अपचारियों को नाश्ता दे रहा था। उसी दौरान भागे हुए पांचों अपचारी संरक्षण गृह के पीछे के दरवाजे की ओर बढ़े, वहां जाकर उनमें से एक ने जेब से चाबी निकालकर ताला खोला, बाकि कैदी पहरेदारी में लगे रहे। जैसे ही ताला खुला, वो सभी दरवाा खोलकर वहां से भाग निकले।

कोताही बरतने वालों पर अब त कार्रवाई नहीं

इसके बाद जैसे ही जेल प्रबंधन को लगी तो सभी के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद जिलेभर में सख्त चैकिंग करके सभी अपचारियों को ढूंढने का प्रयास किया गया। बावजूद इसके इनका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। फिलहाल, घटना को अब 36 घंटे बीत चुके हैं। बावजूद इसके ना तो अब तक बच्चों का कोई सुराग लगा है और ना ही अब तक सुरक्षा व्यवस्था में कोताही बरतने वाले ड्यूटी स्टाफ पर कोई कार्रवाई हुई।



पहले भी हो चुकी है जेल ब्रेक की घटना, पर...

ये कोई पहला मामला नहीं जब सागर के बाल संप्रेक्षण गृह से बाल अपचारी फरार हुए हों। जानकारों की मानें तो चार महीनों के भीतर ही जेल ब्रेक की ये दूसरी घटना सामने आई है। चार महीने पहले भी बाल अपचारी यहां से भागने में कामयाब हुए थे।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद अधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाले स्टाफ को जमकर फटकार तो लगाई, पर अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हालांकि, इसी बाल सुधार गृह में चार माह के भीतर ही ये दूसरी घटना सामने आई है। इसपर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जैसे-

-चार महीने पहले ही जब इसी बाल सुधार गृह से बच्चे भाग चुके हैं, तो बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत क्यों नहीं की गई।

Published on:
16 Dec 2019 06:42 pm
Also Read
View All