शहर में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप ने परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ की वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। 17 मार्च को एक नया वेस्टर्न […]
शहर में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप ने परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ की वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। 17 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बादल छा सकते हैं।
मौसम विभाग ने इस साल अप्रेल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम है। वहीं हवा में नमी बहुत कम है। इसकी वजह से मार्च के पहले पखवाड़े में गर्मी ने परेशान किया।