सागर

मकरोनिया चौराहा पर फिर लगा जाम, एम्बुलेंस को भी निकलने में लग गए 20 मिनट

रोज लगते जाम के कारण आम नागरिकों को झेलनी पड़ रहीं परेशानियां सागर. मकरोनिया चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेपटरी बनी हुई है। यहां कभी भी लंबा जाम लग जाता है। सोमवार की दोपहर एक बार फिर चौराहे पर पांचों रोड ब्लॉक हो गए। जाम में आम वाहनों के अलावा एम्बुलेंस भी मरीज को लिए करीब […]
less than 1 minute read
Aug 13, 2025
Feature image

रोज लगते जाम के कारण आम नागरिकों को झेलनी पड़ रहीं परेशानियां

सागर. मकरोनिया चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेपटरी बनी हुई है। यहां कभी भी लंबा जाम लग जाता है। सोमवार की दोपहर एक बार फिर चौराहे पर पांचों रोड ब्लॉक हो गए। जाम में आम वाहनों के अलावा एम्बुलेंस भी मरीज को लिए करीब 20 मिनट तक जाम में फंसी रही।

किसी तरफ यातायात अमला ने जाम खोलने के प्रयास किए और बड़ी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस सहित अन्य वाहनों को निकाला। चौराहे पर सदर, सिविल लाइन, बंडा, नरसिंहपुर और बटालियन पांच रोड का टैफिक रहता है। सुबह करीब 10 से दोपहर 1 बजे और शाम को 5 से रात 9 बजे चौराहे की व्यवस्था चौपट हो जाती है। पांचों रोड से आने वाले वाहनों के नियंत्रण के लिए यहां ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं करते। ट्रैफिक पुलिस भी सैकड़ों वाहनों को संभालने में हाथ खड़े कर देती है। चौराहे पर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग हो चुके हैं लेकिन अभी तक चौराहे को व्यवस्थित नहीं किया जा पाया है। चौराहे पर फ्लाई ओवर ब्रिज भी मंजूर हुआ था लेकिन वह प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में है। वहीं रोज लगते जाम के कारण आम नागरिकों को परेशानियां झेलनी पड़ रहीं हैं। ओवर ब्रिज से मकरोनिया चौराहे तक आने में वाहन चालकों को पसीना आ जाता है। इस सड़क पर बसों के कारण ज्यादा जाम की ​िस्थति बन जाती है।

Published on:
13 Aug 2025 02:03 am