सागर

किसान और वैज्ञानिकों के बीच होगा सीधा संवाद, उन्नत खेती की दी जाएगी जानकारी

विकसित कृषि संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ, 15 पंचायतों में पहुंचेंगे वैज्ञानिक, 2 जून तक चलेगा अभियान
less than 1 minute read
May 30, 2025
There will be direct dialogue between farmers and scientists, information on advanced farming will be provided
वैज्ञानिकों की टीम रवाना करती हुईं जनपद अध्यक्ष

बीना. ब्लॉक की 15 पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिक किसानों से सीधा संवाद करने उनके गांव पहुंचेंगे। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को ग्राम पंचायत भानगढ़ में जनपद अध्यक्ष उषा राय ने की।

अभियान के तहत वैज्ञानिकों की टीम किसानों को उन्नत खेती करने के तरीका बताएगी और खेती का तरीका बदलकर अधिक लाभ कमाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी धनपाल सिंह तोमर ने बताया कि अभियान के तहत 2 जून तक १५ पंचायतों में कृषि वैज्ञानिकों की टीम जाएगी। वैज्ञानिक सीधे किसानों से मिलेंगे और वह खेती में आ रहीं समस्याओं से रुबरु होकर उनका समाधान करेंगे। साथ ही खेती में नवाचार करने, उन्नत खेती, नई तकनीक, प्राकृतिक खेती की विधि, फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित फसल चयन, संतुलित उर्वरकों का उपयोग, किसान नवाचार का प्रचार-प्रसार, आधुनिक यंत्रों के उपयोग से स्मार्ट कृषि, योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेने सहित अन्य जानकारी दी जाएंगी। टीम में केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान से डॉ. चंद्रशेखर, कृषि विज्ञान केन्द्र सागर से मयंक मेहरा, कृषि महाविद्यालय खुरई से वैज्ञानिक डॉ. एसआरएस रघुवंशी, डॉ. अजय लोधी सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में आए किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया गया और विभिन्न जानकारी दी गईं। इस अवसर पर कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष तिलक सिंह ठाकुर, सरपंच उषा राजेश पटेल, जनपद सदस्य क्षमाधर पटेल आदि उपस्थित थे।

Published on:
30 May 2025 12:29 pm