शाहगढ क्षेत्र में इन दिनों लगातार आपराधिक घटनाएं हो रहीं हैं। नर्स की हत्या और फायरिंग की वारदात के बाद अब चोरी के मामले सामने आए हैं। ग्राम पंचायत अमरमऊ में एक ही मोहल्ले के दो मकानों में घुसकर चोर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस […]
शाहगढ क्षेत्र में इन दिनों लगातार आपराधिक घटनाएं हो रहीं हैं। नर्स की हत्या और फायरिंग की वारदात के बाद अब चोरी के मामले सामने आए हैं। ग्राम पंचायत अमरमऊ में एक ही मोहल्ले के दो मकानों में घुसकर चोर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने पहली वारदात नाथूराम राय के मकान में की। यहां से 1 लाख 6 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए। मकान मालिक के अनुसार वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। चोर नकदी व जेवरात मिलाकर करीब पांच लाख का माल लेकर भागे है। इसके साथ ही चोरों ने इसी मोहल्ले में विनोद रजक के यहां भी चोरी की।
विनोद रजक के अनुसार चोर उनके घर से 10 से 15 हजार रुपए नकद एवं आभूषण चोर ले गए हैं। जानकारी के अनुसार चोर इतने बेखौफ थे कि चोरी करने के बाद एक घर का सामान थोड़ी ही दूरी खोलते रहे। शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि चाेरी की घटनाएं सामने आई हैं। मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।