सागर

बुंदेलखंड के इस शहर में बही लापरवाही की धार

पाइपलाइन फूटी, हजारों गैलन पानी हो गया बर्बाद।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 4:54 PM IST
thousands of gallons of water got destroyed
thousands of gallons of water got destroyed

सागर. मकरोनिया चौराहा के पास सोमवार की शाम करीब ५ बजे राजघाट बांध से आई पेयजल पाइपलाइन अचानक से फूट गई जिसके कारण पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। पाइपलाइन फूटने से आसपास की दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया। स्थानीय दुकानदार यहां पर बेसमेंट गोदाम बनाए हुए हैं, जिसमें करीब ३ फीट तक पानी भर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, निगम के उपायुक्त डॉ. प्रणय कमल खरे मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानों में भरे पानी को निकालने के लिए मकरोनिया नगर पलिका प्रशासन से चर्चा की। डॉ. खरे ने बताया कि पानी के प्रेशर के कारण पाइपलाइन फूट गई थी। जिन दुकानों में पानी भर गया था उन्हें मडपंप की सहायता से बाहर निकाला गया है। स्थानीय लोगों इस घटना के बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक सहायता राशि दिए जाने की मांग भी की।

०२ - घंटे तक बहता रहा पानी
०३ - फीट तक दुकानों में भरा पानी
०३ - दर्जन से अधिक दुकानदार
परेशान हुए

लाइन में आज होगा सुधार
पाइपलाइन फूटने के बाद क्षेत्र में करीब दो घंटे तक पाइपलाइन से पानी निकलता रहा। डॉ. खरे ने बताया कि लंबी दूरी की पाइपलाइन होने के कारण एेसा हुआ है। निगमकर्मियों ने सूचना मिलते ही सप्लाई बंद कर दी थी। मंगलवार की सुबह यह पता चलेगा कि पाइपलाइन कितनी फट गई थी और उसमें सुधार कार्य कब तक पूरा हो पाएगा। डॉ. खरे के मुताबिक मकरोनिया के कुछ हिस्सा ही जलापूर्ति से प्रभावित होगा लेकिन निगम प्रशासन जल्द से जल्द सुधार कार्य पूरा कर लेगा।
पानी का प्रेशर इतना तेज था कि सड़क पर बह निकला। जिसके बाद दुकानदारों ने ही तत्परता दिखाते हुए पानी को बाहर निकाला। इधर, सामान खराब हो जाने से गुस्साए व्यापारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें समझाइश दी।

Published on: