सागर

राजीव गांधी फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में टाइटन क्लब ने मून स्टार को 2-0 हराया

26 वें राजीव गांधी फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में टाइटन क्लब ने मून स्टार को 2-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला सोमवार को शाम 4 बजे सदर कजरीवन मैदान में खेला गया। टाइटन क्लब के खिलाड़ी मौसिन ने पहले हाफ में दो गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। खेल […]

less than 1 minute read
Feb 03, 2026

26 वें राजीव गांधी फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में टाइटन क्लब ने मून स्टार को 2-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला सोमवार को शाम 4 बजे सदर कजरीवन मैदान में खेला गया। टाइटन क्लब के खिलाड़ी मौसिन ने पहले हाफ में दो गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। खेल की शुरुआत से ही टाइटन क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाया, जिससे वे पहले हाफ में 2-0 से आगे रहे। मून स्टार के खिलाड़ी अमित बिल्ला ने दो खतरनाक मूव बनाए, लेकिन गोल में सफल नहीं हो सके। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। मून स्टार के दीपक यादव को रेफरी ने रफ खेल के लिए पहले चेतावनी दी, लेकिन न मानने पर लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया। इसके बाद मून स्टार की टीम कमजोर पड़ गई। दूसरे हाफ में दोनों ओर से प्रयास हुए, लेकिन कोई गोल नहीं हुआ। अंत में रेफरी की अंतिम सीटी के साथ टाइटन क्लब 2-0 से जीत दर्ज की। मुख्य निर्णायक दविंदर भाटिया, सहायक निर्णायक मोहम्मद कलीम और सवान खान, फोर्थ निर्णायक शेख कयूम और राजेश यादव थे। मैच में सुनील तोमर, आनंद हेला, तलब मकरानी, दिनेश महाबाते, हेमंत गंगा, अक्षत तोमर, मोहम्मद समीर, एस मार्टिन मौजूद रहे। मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे सदर रेड बनाम क्रिश्चियन क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।

Published on:
03 Feb 2026 04:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर