बीना. ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख 32 हजार 382 रुपए कीमत का चोरी गया सामान बरामद किया है।चोरी की घटनाओं की रोकथाम और आरोपियों की तलाश के […]
बीना. ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख 32 हजार 382 रुपए कीमत का चोरी गया सामान बरामद किया है।
चोरी की घटनाओं की रोकथाम और आरोपियों की तलाश के लिए एसआरपी राहुल कुमार लोढ़ा, एएसपी नीतू सिंह डावर के निर्देश व डीएसपी रेल रामसनेही सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गए माल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बीबीएस परिहार ने बताया कि रोहित जैन 9 मार्च को उज्जैन से कानपुर ओखा एक्सप्रेस के कोच एच-1 कोच में पत्नी के साथ-साथ यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान बीना स्टेशन के पास अज्ञात चोर ने उनका और उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया था। पर्स में मोबाइल कीमत 50 हजार, 35 हजार रुपए नकद, हीरे का कान का टॉप्स 40 हजार रुपए, चश्मा 15 हजार रुपए, चांदी की डिब्बी 8 हजार रुपए सहित कुल 1 लाख 50 हजार रुपए की चोरी बताई गई थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश की गई, जिसमें जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी अभिजीत उर्फ दरोगा पिता प्रेमसिंह यादव (29) निवासी पश्चिमी रेलवे कॉलोनी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से जीआरपी ने 1 लाख 32 हजार 382 रुपए का माम बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में अलग-अलग थानों में छह मामले दर्ज हैं।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित एसआइ प्रशांत शर्मा, आरक्षक पंकज कुमार, जितेन्द्र सिंह, सचिन श्रीवास्तव, अविनाश प्रजापति, आरपीएफ पोस्ट से उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सागर की अहम भूमिका रही।