सागर

जनसुनवाई में की आत्मदाह की कोशिश… 11 साल से चाचा के कब्जे में जमीन, प्रशासन से मदद नहीं मिलने से था आहत

कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान हड़कंप मच गया। मंगलवार को दोपहर 12.45 कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी। इसी बीच एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना देख पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ा। हाथ से केरोसिन की बोतल छीनने की कोशिश की।

2 min read
Nov 19, 2025

कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान हड़कंप मच गया। मंगलवार को दोपहर 12.45 कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी। इसी बीच एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना देख पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ा। हाथ से केरोसिन की बोतल छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी हुई काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने व्यक्ति पर काबू पाया। इसमें एक सुरक्षाकर्मी की वर्दी थोड़ी फट गई। व्यक्ति खुद को आग लगा पता उससे पहले पुलिस ने उसे रोक लिया। सिर पर केरोसिन का तेल डालने से कुछ बूंद उसकी आंख में चली गई थीं, जिससे उसकी आंख लाल हो गई। घटना के बाद पुलिस उसे उसे अपने साथ गोपालगंज थाने ले गई।

चाचा का जमीन पर कब्जा कार्रवाई न होने से परेशान

नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनपुरा निवासी देवीसिंह पिता धीरज सिंह यादव ने अचानक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगा। घटना ने मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों तत्परता से उसे ऐसा करने से रोका। पुलिसकर्मियों ने बड़ी अनहोनी होने से रोक ली। पीड़ित देवीसिंह ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी ही पैतृक जमीन को लेकर विवाद झेल रहा है। पारिवारिक विवाद के चलते वह मानसिक रूप से परेशान है। उसका आरोप है कि उसके चाचा कृष्ण मुरारी यादव 11 सालों से उसकी 5 एकड़ जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। मामले की शिकायत थाने में की और सिविल कोर्ट में केस चल रहा है।

न्यायालय के फैसले के बाद नहीं नहीं हटा कब्जा

देवी सिंह का कहना है कि न्यायालय ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया है, लेकिन चाचा ने अभी तक जमीन से कब्जा नहीं हटाया है। देवीसिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके चाचा कृष्ण मुरारी यादव इस समय गांव के सरपंच भी है, जब उसने न्याय की मांग की, तो उसे लगातार धमकियां मिलनी शुरू हो गईं। उसने नरयावली थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरत रही हैं।

Published on:
19 Nov 2025 04:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर