गोपालगंज थाना क्षेत्र के तहत एक गांव से नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग ने अपने ही गांव के चार युवकों पर जबरन अपहरण करने की कोशिश, छेड़छाड़ करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर […]
गोपालगंज थाना क्षेत्र के तहत एक गांव से नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग ने अपने ही गांव के चार युवकों पर जबरन अपहरण करने की कोशिश, छेड़छाड़ करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित नाबालिग कि शिकायत के अनुसार वह 29 मार्च की रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर कचरा फेंकने गई थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो युवक अचानक वहां पहुंचे और उसे जबरदस्ती पकड़कर ऑटो की ओर ले जाने लगे। पीड़िता के अनुसार ऑटो में पहले से दो अन्य युवक मौजूद थे। पीड़िता ने बताया कि जैसे ही उसे जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश की गई, तो उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर माता-पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों को आता देख आरोपी घबरा गए और वहां से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने पूरी आप बीती अपने परिवार को बताई। रात अधिक हो जाने के कारण तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी, लेकिन अगले दिन पीड़िता अपने माता-पिता के साथ गोपालगंज थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहे थे और लगातार धमकियां दे रहे थे। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।