सागर

वरुण अवतार झूलेलाल का किया दूध से अभिषेक

सिंधी समाज ने चालीसा व्रत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को वरुण अवतार भगवान झूलेलाल का दूध से अभिषेक किया।
less than 1 minute read
Jul 19, 2025
sagar
sagar

सिंधी समाज ने चालीसा व्रत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को वरुण अवतार भगवान झूलेलाल का दूध से अभिषेक किया। संस्थापक लालाराम, सुरेश मोहनानी, विजय लालवानी ने अपनी मंडली के साथ बहिराणा साहब की पूजा की। पल्लव प्रार्थना के बाद भक्ति गीतों की प्रस्तुति विजय लालवानी ने दी।
मंडली के लालराम मेठवानी ने कहा की सावन में दूध से अभिषेक करने पर सौभाग्य और शांति की होती है। सिंधी समाज इस समय भक्ति में लीन है। आप सभी इस समय जो भी मांगेंगे वो मिलेगा देवो के देव भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूरी करेंगे। प्रवक्ता राजेश मनवानी ने कहा की श्रावण महीने में भगवान शिव की पूजा व विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक का विशेष महत्व है। इस महीने श्रद्धालु अपनी मनोकामना के अनुसार भोलेनाथ की विशेष पूजा व अभिषेक करते हैं। माना जाता है कि सावन महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस बारे में कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। मान्यता है कि सावन में पूजा-अर्चना व व्रत करने पर भगवान भोलेनाथ मनचाहा फल देते हैं। इस अवसर पर महिला मंडल में अध्यक्ष दिया राजपूत, भारती मोहनानी, ममता तलरेजा, काजल रोहरा, वर्षा हासानी, रैना गोकलानी, कनक लोटवानी, मोनिका मेठवानी, वीनू आहूजा व सोनू जैसवानी आदि मौजूद रहे।

Published on:
19 Jul 2025 05:08 pm