सागर

मतदाता सूची का कार्य सतर्कता के साथ हो

सूचियों में सुधार के लिए पासवर्ड का गलत उपयोग न करें, तीन चरणों में होगा मतदात सूची के पुनरीक्षण का कार्य, राज्य निर्वाचन आयोग के पे्रक्षक ने ली बैठक, दिए निर्देश
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2020, 9:00 AM IST
Voter list work should be done with caution
Voter list work should be done with caution

सागर. नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को सागर आए राज्य निर्वाचन आयोग के पे्रक्षक एसके उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुर्नरीक्षण का कार्य पूरी सतर्कता के साथ करें एवं सूचियों में सुधार के लिए पासवर्ड का गलत उपयोग न किया जाए। इस अवसर पर कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उपाध्याय ने बताया कि नगरीय निकायों, त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची एक जनवरी 2020 की संदर्भ तारीख के आधार पर तैयार की जाए। एक जनवरी 2020 की स्थिति में जिले के सभी नगरीय निकायों की वार्डवार एवं पंचायतों की मतदाता सूची ग्राम पंचायत वार एक जनवरी 2019 की स्थिति में तैयार सूची का पुनरीक्षण तीन चरणों में किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य गंभीरता से किया जाए।

Published on: