सागर

मध्य प्रदेश में यहां खेली जाएगी वृंदावन जैसी होली, टेसू के फूल से बनेंगे रंग

Vrindavan like Holi: मध्य प्रदेश के इस जिले के ठाकुरजी के मंदिरों में यह वृंदावन जैसी होली खेली जाएगी। इसमें लट्ठमार होली और फूलों की होली भी शामिल होगी।

less than 1 minute read
Mar 02, 2025

Vrindavan like Holi: मध्य प्रदेश के सागर में होली की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों में रंगभरी एकादशी से फागोत्सव की धूम शुरू होगी। बड़ा बाजार स्थित मंदिरों में वृंदावन की तर्ज पर फूलों, गुलाल और रंगों की होली खेली जाएगी। बरसाने की लट्ठमार होली से लेकर धुडेली तक भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिलेगा। शहरभर में भक्तगण भगवान संग रंगों में सराबोर होंगे। टेसू के फूलों से बने प्राकृतिक रंगों से रंगपंचमी तक अनूठे आयोजन होंगे।

लट्ठमार होली, फूलों की बौछार और भक्ति

सागर के मंदिरों में फागोत्सव की शुरुआत बसंत पंचमी से हो चुकी है। भगवान को प्रतिदिन गुलाल अर्पित किया जा रहा है और भजन संध्याओं का आयोजन हो रहा है। कोतवाली रोड स्थित देव लक्ष्मी नारायण मंदिर में 10 मार्च को रंगभरी एकादशी पर भव्य फागोत्सव होगा। आरती के बाद महिला मंडल रामायण पाठ करेगा। 14 मार्च को धुडेली पर भगवान को गुलाल अर्पित किया जाएगा।

देव बांके राघवजी मंदिर

बड़ा बाजार स्थित इस मंदिर में 9 मार्च को बरसाने की लट्ठमार होली होगी। 2 क्विंटल फूलों से भक्तों संग राघवजी भगवान होली खेलेंगे। 10 मार्च को रंगभरी एकादशी पर गुलाल अर्पित किया जाएगा, जबकि 14 मार्च को धुडेली पर विशेष आयोजन होगा। सत्यनारायण घाटी स्थित इस मंदिर में भी बसंत पंचमी से फागोत्सव चल रहा है। 14 मार्च को ठाकुरजी सफेद पोशाक में भक्तों संग फूलों और टेसू के रंगों से होली खेलेंगे। द्वारिकाधीश सत्संग मंडली होली के भजन प्रस्तुत करेगी।

Published on:
02 Mar 2025 08:45 am
Also Read
View All

अगली खबर