सागर

प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म सागर, रात का तापमान 14 डिग्री पर पहुंचा

न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही सामान्य से अधिक रहे।

less than 1 minute read
Jan 22, 2025
sagar

जनवरी में शहर में गर्मी परेशान कर रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है। रात में सर्द हवाओं का दौर थमने से राहत है। दो दिन से शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर पहुंच रहा है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान सागर जिले का रहा। वहीं संभाग के अन्य जिलों में भी ठंड से राहत है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 29.0 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही सामान्य से अधिक रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन सर्दी से राहत रहेगी। 48 घंटों के बाद सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने से ठंड पड़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

आखिरी सप्ताह में रहेगी सर्दी


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी हवा बिखर रही है। जब उत्तरी हवाएं चलती हैं तो उस समय सर्दी ज्यादा होती है। इस समय मध्यभारत पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस समय कभी हवा का रुख उत्तर पूर्वी, तो कभी उत्तर पश्चिमी, दिन में कई बार दक्षिण पूर्वी हो रहा है, इसलिए अभी तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो रही है। 22 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, इसके बाद 25 जनवरी के आसपास हवा का रुख फिर से उत्तरी होने की संभावना है, ऐसे में 26 जनवरी से सर्दी में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
संभाग में ऐसी रही पारे की चाल
सागर 29.0 14.0
टीकमगढ़ - 27.1 11.3
दमोह - 28.0 13.4
छतरपुर - 25.8 9.6
खजुराहो - 28.2 12.2
(नोट -तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

Published on:
22 Jan 2025 05:08 pm
Also Read
View All