सागर

जब सभी अज्ञान सोए हुए थे तब हुआ श्रीकृष्ण का जन्म : छाया दीदी

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भीतर बाजार में धूमधाम से मनाया गया।

less than 1 minute read
Aug 17, 2025
sagar

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भीतर बाजार में धूमधाम से मनाया गया। ब्रह्माकुमारी छाया दीदी ने कहा कि अब भविष्य में पुन: कृष्ण का राज्य आने वाला है। कुछ ही समय पश्चात यह भारत स्वर्ग बनने जा रहा है और कृष्ण का जन्म होने वाला है। जेल में अर्थात घोर कलयुग रूपी रात्रि में सभी द्वारपाल सो गए थे। सभी अज्ञान नींद में सोए हुए होंगे और कृष्ण का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि कृष्ण और राधा ही स्वयंवर के बाद लक्ष्मी व नारायण का पद प्राप्त करते हैं। इस संसार में विश्व महाराजा व विश्व महारानी बनकर सतयुगी राज्य कारोबार चलाते हैं, इसलिए आप देखेंगे कि मंदिरों में हमेशा कृष्ण का बाल रूप दिखाते हैं लेकिन लक्ष्मी व नारायण का कभी बालरूप नहीं दिखाया जाता उन्हें हमेशा बड़े रूप में ही दिखाया जाता है। कार्यक्रम में नन्हे बालक कृष्ण को झूले में झुलाया गया। श्रीकृष्ण के गीतों पर सभी ने रास किया।

Published on:
17 Aug 2025 05:10 pm
Also Read
View All