गोपालगंज थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय विधवा महिला के साथ हुए यौन शोषण का मामला सामने आया है। निजी स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षिका के पति का देहात हो गया था। जिसके बाद से उसके दूर के रिश्तेदार ने घर आना जाना शुरू किया और शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म किया। शिकायत करने […]
गोपालगंज थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय विधवा महिला के साथ हुए यौन शोषण का मामला सामने आया है। निजी स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षिका के पति का देहात हो गया था। जिसके बाद से उसके दूर के रिश्तेदार ने घर आना जाना शुरू किया और शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने गोपालगंज थाने में आपबीती बताई और शिकायत दर्ज कराई है।
महिला के अनुसार उनके दूर के रिश्तेदार ने शादी का लालच देकर उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि पति की मौत 2022 में हो गई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं और वह अकेली रहती है। 2023 में उनका संपर्क हुआ। धीरे-धीरे वह उनके घर आने-जाने लगा। चैत्र नवरात्रि के दौरान, जब बच्चे स्कूल गए हुए थे, दिनेश ने घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने शादी करने का वादा किया और मामले को गुप्त रखने को कहा।
बदनामी के डर से महिला चुप रही। इसके बाद वह नियमित रूप से घर आने लगा। वह बच्चों को बाहर भेजकर शारीरिक संबंध बनाने की जिद करता। मना करने पर गाली-गलौज करता और अब खुलेआम जान से मारने की धमकियां देने लगा। परेशान होकर महिला ने यह बात अपने बच्चों को बताई और अंत में पुलिस थाने पहुंचकर पूरी घटना बयान की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच कर रही है।