सागर

गरीब बेटियों की शिक्षा दे रही पंख, हर वर्ष छात्राओं की कर रही फीस जमा

सेवानिवृत्त शिक्षिका और व्यापारी ने उठाया फीस जमा करने का जिम्मा सागर. मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो इंसान हर उम्र में भी कर सकता है। शहर में गरीब बेटियों की शिक्षा न रुके इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षिकाएं उनकी फीस जमा कर रहीं हैं। नए सत्र की शुरुआत से ही इन्हें ऐसी […]

less than 1 minute read
Jun 03, 2025
 रीता सरखर, रेखा श्रीवास्तव, अशोक सोनी

सेवानिवृत्त शिक्षिका और व्यापारी ने उठाया फीस जमा करने का जिम्मा

सागर. मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो इंसान हर उम्र में भी कर सकता है। शहर में गरीब बेटियों की शिक्षा न रुके इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षिकाएं उनकी फीस जमा कर रहीं हैं। नए सत्र की शुरुआत से ही इन्हें ऐसी बेटियों की जानकारी मिल जाती है जो आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। जिंदगी भर शिक्षा दान करने वाली दोनों शिक्षक रिटायर्ड होने के बाद बेटियों को पढ़ाना चाहती हैं।

हर वर्ष स्कूल से मिलती है जानकारी

तिलकगंज निवासी रेखा श्रीवास्तव ने बताया कि वो रविशंकर स्कूल से वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हुई। कोरोना के समय कई बेटियों की आर्थिक तंगहाली की वजह से पढ़ाई छूट गई। आर्थिक तंगी की वजह से बेटियों की पढ़ाई न रुके इसलिए मैं गरीब बेटियों को पढ़ाने हर वर्ष उनकी स्कूल की फीस जमा कर देती हूं। उन्होंने बताया कि वे स्कूल से जानकारी मंगाती हैं कि किन बेटियों की फीस जमा नहीं हुई है।

चार छात्राओं की देती हूं फीस

रिटायर्ड व्याख्याता रीता सरखर ने बताया कि वे प्रतिवर्ष जरूरतमंद दो से तीन छात्राओं की फीस देती हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा की महत्व उन्होंने पूरी जिंदगी बच्चों को बताया है। आर्थिक तंगहाली की वजह से कोई बच्ची शिक्षा से वंचित न रहे इसलिए वे बेटियों की फीस जमा करती हैं।

प्रतिभावान विद्यार्थियों को करते हैं प्रोत्साहित

सराफा बाजार निवासी समाजसेवी अशोक सोनी विक्रम टंच भी 5 वर्ष से इमानुएल स्कूल के गरीब बच्चों की फीस जमा करते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद 3 वर्षों से बच्चों की फीस जमा कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद पुरस्कार भी देते हैं, ताकि बच्चे प्रोत्साहित होकर पढ़ाई अच्छे से करें।

Updated on:
03 Jun 2025 07:30 pm
Published on:
03 Jun 2025 07:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर