सागर

women safety workshop : अलर्ट रहने से लगेगी Criminals की अकल ठिकाने

महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2017, 12:49 PM IST
women-safety-workshop
women-safety-workshop

बीना. शासकीय पीजी कॉलेज में महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को उप निरीक्षक अंजना सिंह परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी भविष्य निर्माण के प्रति समर्पित रहें और बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने में पुलिस का सहयोग करें। जहां कहीं भी आपको अपराध होने की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दें। जिससे आने वाली मुसीबतों से बचा जा सकता है।
उन्होंने छात्राओं को सदैव जागरूक रहने तथा समस्या होने पर महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 पर सूचित करने की बात कही। यदि कोई व्यक्ति किसी बच्चे को ट्रेन या बस में अपहरण कर ले जा रहा है तो समूह बनाकर बच्चे को मुक्त कराने का प्रयास करें तथा अपराधी की जानकारी तत्काल मोबाइल से पुलिस को दें। छात्राएं या महिलाएं किसी परेशानी या प्रताडऩा की शिकार हैं तो अपने परिवार को अवगत कराएं। थाना प्रभारी गौरव राजौरिया ने कहा कि महिलाओं की सावधानी एवं सतर्कता से अपराधों को रोका जा सकता है। अपराधी सुनसान जगह देख कर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार या छेड़छाड़ की कोशिश करते हैं या घटना को अंजाम देते हैं। ऐसी स्थिति में महिलाओं को डायल 100 पर तत्काल सूचित करना चाहिए।

उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की बात कही। प्राचार्य डॉ. एके जैन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. उषा तिवारी ने छात्राओं को जीवन में निडरता के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। संचालन एवं आभार डॉ. एमएल सोनी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. माहिरा परवीन, डॉ. वीके अग्निहोत्री प्रो. डीपी यादव, डॉ. नमिता अग्निहोत्री, प्रो. आरएस तिवारी आदि उपस्थित थे।

Published on: