21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sagar / सागर में शराब पीने के बाद दो की मौत, पाइल्स और अल्सर से ग्रसित थे मृतक पड़ोसी, एक खुद बेचता था शराब

सागर में शराब पीने के बाद दो की मौत, पाइल्स और अल्सर से ग्रसित थे मृतक पड़ोसी, एक खुद बेचता था शराब

Sagar liquor deaths: मध्य प्रदेश के सागर में शराब पीने के बाद दो पड़ोसियों की मौत से हड़कंप मच गया। अब जांच में दोनों की गंभीर बीमारियों और शराब कारोबार से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 21 Nov 2026, 9:03 AM IST

Sagar liquor deaths: सागर में शराब पीने के बाद दो की मौत (फोटो सोर्स- Patrika)

Sagar liquor deaths: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बार शराब ने हलचल मचा दी है। बंडा क्षेत्र के सेमरा रामचंद्र गांव में शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को जान चली गई। दोनों मृतक एक-दूसरे के पड़ोसी थे। एक की घर में दम तोड़ा, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान कमलेश पुत्र नारायण लोधी 45 वर्ष और चंद्रभान पुत्र मुलायम सिंह 42 वर्ष के रूप में हुई है। एक तरफ जहां जिले में एक बार फिर नकली शराब को लेकर सवाल उठने लगे है। वहीं, दूसरी तरफ मृतकों की मेडिकल हिस्ट्री की जांच भी की जा रही है। बताया जा रहा है की कमलेश और चन्द्रभान पहले ही बिमारियों से ग्रसित थे।

नौराज और घूघरा खुर्द के पास है सेमरा रामचंद्र गांव

बंडा शराब त्रासदी में तीन दर्जन से अधिक लोगों की जान गई थी। इस दौरान तितरवारा के आसपास के गांव ही सबसे अधिक प्रभावित हुए थे, जिनमें नौराज और घूघरा खुर्द गांव शामिल थे। इन गावों में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को खोया था। सेमरा रामचंद्र गांव इन दोनों गांवों की सीमा से लगा हुआ है।

कमलेश का 6 माह से चल रहा था इलाज, चंद्रभान को थी पाइल्स की बीमारी

एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों शराब पीने के आदी थे। बीमारी के बाद शराब का सेवन कर रहे थे। चन्द्रभान को पाइल्स की बीमारी थी। उसे लगातार रक्तस्त्राव हो रहा था। गुरुवार को शराब पीने के बाद रात में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। वहीं, कमलेश को 6 माह से अल्सर की बीमारी थी। बीमारी के बाद भी वह लगातार शराब पी रहा था। तबीयत खराब होने के बाद परिजन सागर बीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चार माह पहले निजी अस्पताल में कराई थी जांच, लीवर 70 प्रतिशत खराब था

कमलेश आदतन शराबी था, उसे सितंबर माह में सागर की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निजी अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार उसे पेट में समस्या थी। उसके पेट में अल्सर था, साथ ही पेट में छाले, लीवर में सूजन व इंफेक्शन था। रिपोर्ट में उसकी आंत में गांठ भी बताई थी। रिपोर्ट के अनुसार कमलेश का लीवर 70 प्रतिशत तक कमजोर था। परिजन ने बताया कि सितंबर में जांच के दौरान डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा था कि शराब छोड़ दो। इसके बाद उसने 15-20 दिन शराब नहीं पी और फिर दोबारा शराब पीना शुरू कर दिया।

कमलेश पहले बेचता था शराब, पुलिस ने घर से जब्त किए शराब के क्वार्टर

शुक्रवार को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व आबकारी की टीम हरकत में आई। टीमें तुरंत मृतकों के घर पहुंची, वहां तलाशी में पुलिस को दो देसी लाल मसाला के क्वार्टर मिले थे। दोनों क्वार्टर डीएसआर ब्रांड के थे। वहीं आबकारी विभाग के अनुसार कमलेश पहले शराब बेचता था। जिसके बाद टीमों ने उसके दो ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वहां कहीं कुछ नहीं मिला। बंडा त्रासदी के बाद उसने शराब बेचना बंद कर दिया था। वहीं कमलेश के परिजन ने बताया कि वह रोज बंडा जाकर शराब लेकर आते थे।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी स्थिति- एएसपी

बंडा के सेमरा रामचंद्र गांव के दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शराब पीने के आदी थे। मृतकों की मेडिकल हिस्ट्री की जांच की है, जिसमें रपता चला है कि दोनों पूर्व से विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त थे। घटना के बाद परिजन के बयान लिए गए हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। मामले की जांच जारी है।- जयवीर सिंह भदौरिया, एएसपी सागर