सागर

बीना में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य: अगस्त से अक्टूबर तक बदलेगा ट्रेनों का शेड्यूल, शताब्दी चलेगी ललितपुर तक

अलग—अलग ​तारीखों में ट्रेनें होंगी प्रभावित, 19 ट्रिप निरस्त रहेंगी कुछ ट्रेनें, तो कुछ डायवर्ट होकर निकलेंगी दूसरे मार्गों से, रेलवे ने किया शेड्यूल जारी, यात्रियों से जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील
2 min read
Aug 17, 2026
Yard remodeling work at Bina: Train schedules to change from August to October; Shatabdi to run up to Lalitpur
फाइल फोटो

बीना. रेलवे ने आगासौद स्टेशन से डाली गई तीसरी लाइन व यार्ड रीमॉडलिंग कार्य को सुरक्षित और चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए 12 अगस्त से 24 अक्टूबर 2026 तक बीपीएनई, प्री-एनआई, एनआई और पोस्ट-एनआई चार चरणों में काम शुरू कर दिया है। इस दौरान अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक ब्लॉक और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जाएंगे।
19 ट्रिप तक निरस्त रहेंगी यह प्रमुख ट्रेनें
ललितपुर-बीना पैसेंजर 27 सितंबर से 15 अक्टूबर 19 ट्रिप, बीना-ललितपुर पैसेंजर 27 सितंबर से 15 अक्टूबर 19 ट्रिप, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर 19 ट्रिप, हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 27 सितंबर से 15 अक्टूबर 19 ट्रिप, एसबीसी-लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 सितंबर, 6 व 13 अक्टूबर, लखनऊ-एसबीसी साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 सितंबर, 3 व 10 अक्टूबर भोपाल-खजुराहो एक्सप्रेस 15 अक्टूबर, खजुराहो-भोपाल एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों के मार्ग में होगा परिवर्तन

परिवर्तित मार्ग व दिन
एसबीसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सीएसएमटी-फिरोजपुर पंजाबमेल एक्सप्रेस, वास्कोडिगामा-हजरत निजामुद्दीन कांगो एक्सप्रेस। हजरत निजामुद्दीन-वास्कोडिगामा 3 से 15 अक्टूबर, हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम 3 से 15 अक्टूबर, अमृतसर-नांदेड़ 3 से 15 अक्टूबर, नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल 2 से 14 अक्टूबर, बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस 2 से 14 अक्टूबर तक। एर्नाकुमल-हजरत निजामुद्दीन 25 सितंबर से 13 अक्टूबर, चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली 26 सितंबर से 14 अक्टूबर, डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा 27 सितंबर से 15 अक्टूबर तक। वहीं, केवल एक-एक दिन जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, उनमें जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन 8 अक्टूबर, दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन 8 अक्टूबर, पुरी-योग नगरी ऋषिकेश 7 अक्टूबर, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन 8 अक्टूबर, विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन 14 अक्टूबर, तिरुपति-हजरत निजामुद्दीन 14 अक्टूबर, वलसाड-कानपुर सेंट्रल 14 अक्टूबर, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 14 अक्टूबर, बलिया-दादर 14 अक्टूबर, तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन 13 अक्टूबर, हजरत निजामुद्दीन-कोल्हापुर 15 अक्टूबर, मदन महल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 15 अक्टूबर, लखनऊ जंक्शन-पुणे 15 अक्टूबर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से जाएगी। इन ट्रेनों को आवश्यकतानुसार बीना, भोपाल, इटारसी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, कानपुर सेंट्रल, सागर तथा अन्य वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा।

रेलवे ने कई ट्रेनों को रेगुलेट करने का लिया निर्णय
फिरोजपुर-सीएसएमटी, निजामुद्दीन-कोयंबटूर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-यशवंतपुर 90 मिनट रोककर चलाई जाएगी। सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक, लखनऊ-पुणे, निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम, अमृतसर-बिलासपुर, अमृतसर-विशाखापट्टनम, गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम, पांडुचेरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 60 मिनट रोककर चलाई जाएगी। इसके अलावा निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस 30 मिनट तक रोककर चलाई जाएगी।

शताब्दी एक्सप्रेस का बदलेगा संचालन
12002 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति शताब्दी 15 अक्टूबर केवल ललितपुर तक जाएगी। 12001 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन शताब्दी 15 अक्टूबर को ललितपुर से ही रवाना होगी।

इन ट्रेनों को भी चलाया जाएगा रोककर
मदन महल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 13 अक्टूबर को 120 मिनट विलंब से, छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 13 अक्टूबर को 120 मिनट विलंब से, चेन्नई सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रे 14 अक्टूबर को 240 मिनट (4 घंटे) विलंब से चलेगी।

Updated on:
17 Aug 2026 12:09 pm
Published on:
17 Aug 2026 12:09 pm