16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sagar News: गैस डिलीवरी करने वाले के घर में मिला 4 करोड़ से ज्यादा कैश, बेटे की एक गलती पड़ी भारी

Cash Seizure: पुलिस घर में पहुंची तो वहां चार बैग रखे थे, बैगों में नोटों की गड्डियां देखकर पुलिसकर्मियों के उड़े होश, नोट गिनने की मशीन बुलाई गई।
2 min read
Google source verification
sagar cash seizure

police seize over 4 crore cash from house, मौके पर पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी व इनसेट में घर में नोट गिनने की मशीन ले जाते कर्मचारी (Source-Patrika)

Sagar Cash Seizure: मध्यप्रदेश के सागर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां तिली चौराहे के पास गोपालगंज पुलिस ने घर से 4 करोड़ से भी ज्यादा रुपये बरामद किए हैं। जिस व्यक्ति के घर से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है वो गैस डिलीवरी का काम करता है और उसकी पत्नी मजदूरी करती है। एक बेटा भी है और उसी बेटे की एक गलती के कारण रुपये जब्त हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि पैसा हवाला का हो सकता है, जबकि परिवार के सदस्य भोपाल के एक रिश्तेदार के रुपये होने की बात कह रहा है।

बेटे की एक गलती और…

सौरभ अहिरवार नाम के युवक ने बीते दिनों अवैध हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाले थे। जब इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस तिली क्षेत्र स्थित उसके घर पर पहुंची। पुलिस टीम के घर में पहुंचते ही वहां पर एक साथ रखे चार बैग मिले। पुलिसकर्मी ने एक बैग खोला तो उसमें नोट भरे हुए थे। चारों बैगों में नोट देखकर पुलिस हैरान रह गई और तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन

बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना पर बैंक, आयकर सहित पुलिस व जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। छोटी-छोटी गलियों के बीच मौजूद सौरभ के घर के आसपास आला अधिकारी डेरा जमाए रहे। मकान का दरवाजा बंद कर कार्रवाई की गई, घर से आने-जाने वालों पर रोक लगा दी गई। पैसे गिनने की मशीन पहुंची, फिर अधिकारी भी एक के बाद एक अंदर जाते दिखे, लेकिन किसी भी अधिकारी ने केस से संबंधित जानकारी देने से परहेज किया।

4 करोड़ से ज्यादा कैश होने की संभावना

घर में रखे 4 बैग में करीब 4 करोड़ रुपए से अधिक राशि होने का अनुमान है। पुलिस ने नोट गिनने की मशीन मंगाई और गिनती शुरू की। पुलिस ने मामले में अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि एक बैग की गिनती में करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपए मिले हैं। ऐसे 3 बैग और थे, जिनती गिनती देर रात तक जारी रही। पूछताछ में पता चला कि सौरभ के पिता एक गैस एजेंसी में डिलीवरी करते हैं, जबकि मां भी मजदूर है। पुलिस ने सदस्यों से पूछताछ की, तो उनका कहना था कि यह राशि भोपाल में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार की है जो कि इंजीनियर है। वहीं पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि यह राशि हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है।