
cobra rescue siddhi vinayak college snake catcher, कॉलेज में कोबरा का रेस्क्यू करते स्नेक कैचर सलमान पठान (Source-Patrika)
Shivpuri Cobra Rescue: मध्यप्रदेश के शिवपुरी के नरवर में सिद्धि विनायक कॉलेज में कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया। करीब 6 फीट का कोबरा जब कॉलेज में छात्रों और स्टाफ ने देखा तो वो हैरान रह गए। स्टाफ की ओर से स्नेक कैचर सलमान पठान को कॉलेज में कोबरा निकलने की सूचना दी गई जिसके बाद वो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्नेक कैचर ने कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए पकड़ा, जिसके बाद कॉलेज स्टाफ व छात्रों ने राहत की सांस ली।
स्नेक कैचर सलमान पठान कॉलेज में पहुंचे और जैसे ही कोबरा को हाथ लगाया तो कोबरा ने मुंह फाड़कर एक गोयरा निगल दिया। कुछ देर बाद स्नेक कैचर सलमान पठान ने कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे पकड़कर अपने साथ ले गए। कोबरा के पकड़े जाने के बाद कॉलेज स्टाफ ने राहत की सांस ली। स्नेक कैचर सलमान पठान ने बताया कि पकड़ा गया सांप करीब 6 फीट का है और कोबरा प्रजाति का है, जो कि काफी खतरनाक होता है। कोबरा सांप के जहर की एक बूंद से 60 इंसानों की मौत हो सकती है। पठान ने कोबरा को पकड़ कर उसे सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है।
देखें वीडियो-
बता दें कि बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और बारिश के साथ ही सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है जिसके कारण सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में घुस जाते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है।
Updated on:
13 Aug 2026 06:20 pm
Published on:
13 Aug 2026 06:20 pm
