सहारनपुर

मुजफ्फरनगर में 4 और सहारनपुर में 3 प्रवासी मजदूरों की रिपाेर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Highlights अब प्रवासी मजदूरों ने कोरोना का खतरा बढ़ा दिया है। सहारनपुर में 3 और मुजफ्फरनगर में 4 प्रवासी मजदूरों की रिपाेर्ट पॉजेटिव आई है।

2 min read

सहारनपुर। काेरोना वायरस ( COVID-19 virus ) का खतरा कम नहीं हाे रहा। अब प्रवासी मजदूरों की रिपाेर्ट्स पॉजिटिव आना शुरु हाे गई हैं। सहारनपुर में तीन और मुजफ्फरनगर में चार प्रवासी मजदूरों की रिपाेर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

सहारनपुर कमिश्नर संजय कुमार ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी माैहल्ले में बाहर राज्य या दूर जिलों से काेई रहने के लिए आ रहा है ताे इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग काे दें।

मंगलवार काे मुजफ्फरनगर में 88 लोगों की जांच रिपोर्ट में 4 कोरोना वायरस ( Corona virus ) पॉजिटिव आई हैं। यह चारों प्रवासी मजदूर हैं। अब मुजफ्फरनगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 25 हो गई है। मुजफ्फरनगर में कोरोना के पॉजिटिव मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिस वजह से एक बार फिर जनपद के अधिकारियों के साथ साथ जनपद वासियों की भी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ ही प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला भी तेज हाे गया है।

ऐसे में जनपद में एक बार फिर खतरे की घंटी बज सकती है। मंगलवार काे पॉजिटिव आए चारों राेगियाें काे मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में शिफ्ट किया गया है। इन मरीजों में एक मरीज थाना चरथावल क्षेत्र के गांव दधेडू कलॉ के एक स्कूल में क्वारंटॉइन किया गया था। यह पिछले दिनों महाराष्ट्र से लाैटा था। तीन अन्य मरीजों को बुढाना के सनराईज पब्लिक स्कूल में क्वारंटॉइन किया गया था।

सहारनपुर में भी तीन नए मामले सामने आए हैं। ये तीनों भी प्रवासी मजदूर हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने तीन नए मामलों के सामने आने की पुष्टि करते हुए बताया है कि, अब तक जिले में कुल 217 मामले सामने आ चुके हैं। सहारनपुर में सात हॉट स्पॉट हैं और वर्तमान में जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 24 है।

Updated on:
26 May 2020 05:36 pm
Published on:
26 May 2020 05:35 pm
Also Read
View All