जब महिलाओं द्वारा पीटने की वजह का खुलासा हुआ पूरी कॉलोनी सहित पुलिस भी दंग रह गई।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यक्ति की मोहल्ले की महिलाओं ने जमकर धुनाई करते हुए इसे चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटा। इतना ही नहीं महिलाओं ने इसे इसके घर से खींचकर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद गली में ही इसका जुलूस निकाला और उसके बाद इसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जब महिलाओं से पूछा गया कि इस शख्स को क्यों पीटा जा रहा है तो मोहल्ले के लोग ही नहीं बल्कि पुलिस भी कारण जानकर सन्न रह गई और इस व्यक्ति को पकड़कर कोतवाली ले गई। यह व्यक्ति क्या करता था और ऐसा क्या हुआ जो महिलाओं ने इसे चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक तरफ जहां लोगों को अपने दैनिक कार्यों से फुरसत नहीं मिलती तो वहीं यहां एक शख्स ऐसा भी निकला जो अपने दैनिक कार्यों से समय निकालकर इस असामाजिक काम को अंजाम देता था जो एक दृष्टि से हास्यास्पद भी है।
दरअसल इस व्यक्ति से पूरा मोहल्ला परेशान था सिर्फ इस की शिनाख्त नहीं हो रही थी। यह लोगों के घरों में गंदे-गंदे लेटर डालता था और जब पूरी कॉलोनी के लोग परेशान हो गए और उन्हें पता नहीं चल पाया कि आखिर कौन इस काम को कर रहा है तो कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए और जब यह व्यक्ति एक घर में दिन निकलने से पहले ही लेटर डालने गया तो सीसीटीवी कैमरे की नजर में कैद हो गया।
इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग कॉलोनी की महिलाओं को दिखाई गई और जब महिलाओं ने इसे पहचान लिया तो सभी महिलाएं इकट्ठा हो गई और उन्होंने कहा कि आज हम इसे नहीं बख्शेंगे। पिछले दो महीनों से इसने हमें परेशान करके रखा है और यह कहते हुए महिलाओं ने इकट्ठा होकर इस पर हमला बोल दिया और गली में ही इसको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
महिलाओं ने इसकी चप्पलों से जमकर पिटाई की और उसके बाद इसे कोतवाली सदर बाजार पुलिस को दे दिया गया। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि इस व्यक्ति पर लोगों के घरों में पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह व्यक्ति सहारनपुर की पॉश कॉलोनी कॉलोनी का रहने वाला है पैसे से प्रॉपर्टी डीलर बताया जाता है और इसका एक लड़का और एक लड़की भी है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से यह व्यक्ति कॉलोनी के लोगों के घरों में लेटर डाल रहा था और इससे पूरी कॉलोनी के लोग परेशान थे लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था और अब सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग आने के बाद यह मामला खुला।
दिन निकलने से पहले करता था यह काम
आरोपी व्यक्ति सुबह 3:00 बजे से 5:00 बजे के बीच यह काम करता था और उस समय ज्यादातर लोग अपने घरों में सोए रहते थे। इसी दौरान यह उठ कर लोगों के घरों में जाता था और धीरे से उनके खिड़की और दरवाजे के नीचे से लेटर अंदर डाल देता था। लेटर की लैंग्वेज इतनी गंदी होती थी कि इन्हें कोई पढ़ भी नहीं सकता था और हम आपको यहां नहीं बता सकते कि आखिर यह किस तरह की लैंग्वेज इन लेटर में इस्तेमाल करता था।