सहारनपुर

Action : सहारनपुर में चार बड़े नेताओं को बसपा ने पार्टी से निकाला

Action : बसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि जिन पदाधिकारियों के पार्टी से निकाला गया है उनकी गतिविधियां पार्टी विरोधी थी।

less than 1 minute read
BSP
जिलाध्यक्ष की ओर से जारी किया गया प्रेस नोट

Action : बसपा यानी बहुजन समाज पार्टी (BSP ) ने सहारनपुर में अपने चार सीनियर नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। इनमें एक जिला पंचायत सदस्य और एक नगर पंचायत चेयरमैन भी शामिल हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष का कहना है कि जिन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है वो लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। बार-बार चेताने के बाद भी इनमें कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसलिए इन्हे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

पति-पत्नी दोनों को निकाला गया पार्टी से ( Action )

बहुजन समाज पार्टी के सहारनपुर जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह का कहना है कि बसपा में अनुशासन बहुत जरुरी है। जो भी सदस्य या पदाधिकारी अनुशासनहीनता करेगा उसके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। बोले कि, देहात विधान सभा से पूर्व प्रत्याशी अजब सिंह और पूर्व मंडल प्रभारी कुलदीप सिंह की गतिविधियां पार्टी विरोधी सामने आ रही थी। इन्हे कई बार चेताया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व प्रत्याशी अजब सिंह की पत्नी रंजीता सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं और कुलदीप बालियान की पत्नी रेणू बालियान रामपुर मनिहारान से नगर पंचायत अध्यध्यक्ष हैं।

जिलाध्यक्ष ने प्रेस नोट जारी करके दी जानकारी

जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह ने एक प्रेस नोट जारी करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, इन चारों पदाधिकारियों के कई बार चेताया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। यही वजह रही कि पार्टी व मूवमेंट के हितों को देखते हुए चारों पदाधिकारियों को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।

Published on:
18 Jul 2025 10:01 pm