सहारनपुर

विधानसभा में उठेगा आशुताेष शर्मा की माैत का मामला, 50 लाख मुआवजे की मांग

अचानक फटे बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर घायल हुए आशुताेष शर्मा की इलाज के दाैरान माैत हाे गई। इस घटना काे लेकर सभी को दुख है।
less than 1 minute read
photo6098181071976901376.jpg
saharanpur

सहारनपुर ( Saharanpur news in hindi ) आशुताेष शर्मा की माैत का मामला विधानसभा में उठेगा। अचानक फटे ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलसे आशुतोष की इलाज के दाैरान माैत हाे गई। रविवार को उसका शव सहारनपुर पहुंचा ताे हर काेई दुखी हाे गया।

इस घटना के बाद आशुताेष के परिजनाें से मिले नगर विधायक संजय गर्ग ने उन्हे सात्वान दी। रानी बाजार के रहने वाले आशुताेश शर्मा समेत कई लाेग कुछ दिन पहले जनकपुरी थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से झुलस गए थे। इस ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई थी।

घटना में गंभीर रूप से झुलसे आशुतोष का पिछले कई दिनाें से चंडीगढ़ में उपचार चल रहा था। अब नगर विधायक संजय गर्ग ने इस घटना के लिए बिजली विभाग काे जिम्मेदार ठहराते हुए मृतक के परिजनाें काे 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नाैकरी दिलाए जाने की मांग की है। उन्हाेंने यह भी कहा है कि वह इस मुद्दे काे विधानसभा में भी उठाएंगे।

पूर्व विधायक राजीव गुंबर भी आशुताेष शर्मा के परिजनाें से मिले और आर्थिक सहायता दिलाए जाने का भराेसा दिलाया। इस घटना से पूरे शहर के लाेग दुखी हैं और बिजली विभाग के खिलाफ लाेगाें का गुस्सा है। लाेग इस घटना के लिए बिजली विभाग का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Updated on:
19 Jul 2020 08:34 pm
Published on:
19 Jul 2020 08:33 pm
Also Read
View All
‘देश में लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जा रहा’, भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

राम मंदिर चंदा विवाद: इमरान मसूद बोले- ट्रस्ट बताए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

‘राहुल गांधी का हाथ थाम लो, वरना खत्म हो जाओगे’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की सपा को बड़ी चेतावनी, बंगाल-महाराष्ट्र का दिया हवाला