सहारनपुर

बड़ी खबर: असिस्टेंट कमिश्नर को फेसबुक पर मिली टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी, सकते में पूरा परिवार

असिस्टेंट कमिश्नर को सोशल साइटर पर जान से मारने की धमकी मिली है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2017, 8:14 PM IST
Assistant commissioner threatens to kill on Facebook

सहारनपुर। वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुनिल सत्यम को सोशल साइट फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद घबराए असिसटेंट कमिश्नर ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपने और परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है। वहीं, कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पोस्ट पर कमेंट करने के बदले मिली धमकी

सुनील सत्यम वाणिज्यकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर सहारनपुर में तैनात हैं। इन्होंने 15 नवंबर को नीरज गुर्जर नामक एक युवक के फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद सुनील सत्यम को फेसबुक पर ही जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाले ने गालियां देते हुए उनके टुकड़े-टुकड़े कर देने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद असिसटेंट कमिश्नर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

धमकी देने वाले का है आतंकी कनेक्शन!

असिस्टेंट कमिश्नर ने यह भी आशंका जताई है कि जिस व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, उसके आतंकी कनेक्शन होने की आशंका है। यह अलग बात है कि इसके पीछे कमिश्नर कोई ठोस वजह नहीं बता पाए हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोपी के आतंकी कनेक्शन होने की आशंका जताई है।

खतौली का रहने वाला है आरोपी

जिस व्यक्ति ने असिसटेंट कमिश्नर को धमकी दी है वह मूल रूप से खतौली का रहनेवाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके फेसबुक अकाउंट पर दर्ज खतालौ के पते का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है। असिसटेंट कमिश्नर को धमकी देने वाला युवक खतौली का रहने वाला बताया जा रहा है और उसका नाम अनीस गुर्जर है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। वहीं, धमकी मिलने के बाद से सुनिल सत्यम और उनका पूरा परिवाह दहशत में हैं और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
17 Nov 2017, 8:14 PM IST
Published on: