सहारनपुर

कैराना उपचुनाव से पहले भीम आर्मी प्रमुख काे लेकर उड़ी इस अफवा से राजनीतिक गलियाराें में मची हलचल

महागठबंधन के प्रत्याशी की घाेषणा के बाद साेशल मीडिया पर यह अफवा फैल गई कि भीम आर्मी सेना के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण लड़ेंगे कैराना उप चुनाव

2 min read
saharanpur news
bheem aarmi saharanpur

सहारनपुर। कैराना उप चुनाव काे लेकर हर राेज नए समीकरण सामने आ रहे हैं। महागठबंधन से पूर्व सांसद तबस्सुम हसन के नाम की घाेषणा के बाद अब भीम आर्मी सेना के संस्थापक चंद्रशेखर का नाम सामने आया है। साेशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई है कि भीम आर्मी सेना के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण कैराना उप चुनाव में कूदेंगे। इस अफवाह ने गठबंधन की प्लानिंग काे तगड़ा झटका दे दिया। यह अफवाह तेजी से साेशल मीडिया पर वायरल हाे गई। चंद्रशेखर के उप चुनाव में कूदने की चर्चाएं फैली ताे राजनीतिक गलियाराें में भी हलचल मच गई। भाजपा आैर गठबंधन अपने-अपने नुकसान फायदे देखने लगे। साफ है कि अगर चंद्रशेखर उर्फ रावण कैराना उप चुनाव में कूदते हैं ताे इसका सीधा लाभ भाजपा काे मिलेगा आैर जिस याेजना के साथ गठबंधन में बीएसपी काे साथ लिया है उस याेजना काे तगड़ा झटका लगेगा। साेशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि एक बार फिर से कैराना उप चुनाव काे लेकर सारे समीकरण गड़बड़ा गए हैं। इसी बीच भीम आर्मी की आेर से यह साफ कर दिया कि चंद्रशेखर के अभी कैराना से चुनाव की लड़ने की काेई तैयारी नहीं की है। भीम आर्मी पदाधिकारियाें का कहना है कि यह सब चुनावी राेटियां सेकने के लिए अफवाएँ फैलाई जा रही हैं। भीम आर्मी के पदाधिकारियाें का यह भी कहना है कि अगर चंद्रशेखर उर्फ रावण काे चुनाव लड़ना भी पड़ा ताे वाे जेल से बाहर आने के बाद चुनाव लड़ेंगे जेल में रहकर चुनाव क्याें लड़ेंगे ?

जानिए काैन है चंद्रशेखर

चंद्रशेखर उर्फ रावण भीम आर्मी के संस्थापक हैं आैर भीम आर्मी वेस्ट यूपी में ही नहीं पूरे देश में अपनी जड़े फैला रही है। पिछले वर्ष इन्ही दिनाें में भीम आर्मी सुर्खियाें में आई थी। सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा की घटना के बाद भीम आर्मी के कुनबे में गुणात्मक वृद्धि हुई थी। जिले में भड़की जातीय हिंसा के आराेप के में ही भीम आर्मी सेना के प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण जेल में बंद है। रावण कई महीनाें से जेल में बंद हैं आैर प्रशासन ने रावण पर रासुका लगाई हुई है। भीम आर्मी लगातार रासुका का विराेध कर रही है आैर रावण की रिहाई की मांग कर रही है। इन मांगाें काे लेेकर कई बार भीम आर्मी सेना के पदाधिकारी आैर सदस्य सहारनपुर से लेकर दिल्ली तक आंदाेलन धरने आैर प्रदर्शन कर चुके हैं। अब कैराना उप चुनाव काे लेकर चंद्रशेखर उर्फ रावण का नाम चर्चाआें में है कि चंद्रशेखर इस उप चुनाव में कूद सकते हैं लेकिन फिलहाल भीम आर्मी के पदाधिकारियाें ने इस खबर काे काैरी अफवाह करार दिया है।

Published on:
06 May 2018 04:34 pm