सहारनपुर

VIDEO: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का दावा- इसलिए मोदी सरकार ने खुद ही पुलवामा में कराया जवानों पर हमला

चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पुलवामा में जवानों की शहादत पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2019, 6:32 PM IST
Chandra Shekhar
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का दावा- इसलिए मोदी सरकार ने खुद ही पुलवामा में कराया जवानों पर हमला

सहारनपुर. भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने पुलवामा हमले को झूठा आतंकवादी हमला बताया है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षा एजेंसियाें की चेतावनी के बाद भी सीआरपीएफ के जवानों तक 300 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री पहुंचना इसका बड़ा सबूत है। चंद्रशेखर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पुलवामा में जवानों की शहादत पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला मोदी सरकार की विफलता है। मोदी सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने की नीयत से जवानों पर झूठा आतंकवादी हमला कराया है। जबकि अमेरिकी इंटेलीजेंस ने महीनेभर पहले ही केंद्र सरकार को इसकी सूचना दे दी थी।

बता दें कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने उक्त बातें उन्होंने रुड़की में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। बहुजन महासम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि पुलवामा में जवानों पर झूठा आतंकवादी हमला कराया गया है। चंद्रशेखर बोले कि एक मुसलमान की गलती की सजा देशभर के सभी मुसलमानों या कश्मीर के लोगों को नहीं दी जा सकती है। इस मौके पर उन्होंने हाल ही में हुए शराब कांड के लिए प्रशासन के खिलाफ भी जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने इस शराब कांड के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रशासन के संरक्षण में ही शराब की भट्टियां चलवार्इ जाती हैं।

सम्मेलन के दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि वे समाज के अधिकारों की रक्षा आैर सुरक्षा के लिए अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि उनका संगठन अब राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक मुद्दों की राजनीति कर रहा है। इस दौरान उन्होंने अर्द्धसैनिकों को पेंशन देने की मांग भी उठार्इ। उन्होंने सरकार पर जुबानी वार करते हुए कहा कि देश में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। बता दें कि भीम आर्मी की ओर से नेहरू स्टेडियम में किए गए इस बहुजन महासम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग जुटे। चंद्रशेखर ने अंत में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि दो अप्रैल को भारत बंद कर सकते हैं तो हम सरकार भी चला सकते हैं।

Updated on:
25 Feb 2019, 6:32 PM IST
Published on: